{"_id":"642fb4e690ea36c6b90f25fb","slug":"nsa-ajit-doval-will-come-to-varanasi-today-for-worship-in-baba-vishwanath-dham-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे NSA अजीत डोभाल, बाबा विश्वनाथ धाम में लगाएंगे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे NSA अजीत डोभाल, बाबा विश्वनाथ धाम में लगाएंगे हाजिरी
Fri, 07 Apr 2023 01:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:00 PM IST
सार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल दो दिवसीय निजी दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। विंध्यवासिनी देवी धाम के साथ ही बाबा विश्वनाथ के दरबार और अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में अजीत डोभाल का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल दो दिवसीय निजी दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से उनका काफिला बरेका स्थित गेस्ट हाउस के लिए निकल गया। यहां विश्राम के बाद वो विंध्यवासिनी देवी धाम जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद वाराणसी लौटेंगे और बाबा कालभैरव के साथ ही विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता भी निहारेंगे। शाम में गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। शनिवार सुबह संकट मोचन मंदिर में उनका दर्शन पूजन का कार्यक्रम है। उनके आगमन की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन