{"_id":"5c70123abdec22739950d357","slug":"nri-will-give-vote-in-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई भी कर सकेंगे मतदान, लेकिन वोटिंग के लिए देना होगा इस बात का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई भी कर सकेंगे मतदान, लेकिन वोटिंग के लिए देना होगा इस बात का ध्यान
Sat, 23 Feb 2019 10:32 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के लोक सभा चुनाव 2019 में एनआरआई भी वोट दे सकेंगे, लेकिन उनको मतदान करने के लिए बूथ तक आना पड़ेगा। मतदाता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, लेकिन अब तक मतदान के लिए कोई ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह बातें प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फिर भी मतदाताओं को एक मौका 23 और 24 फरवरी को दी गई है। इसमें नाम जुड़वाना, नाम का संशोधन के अलावा नाम कटवाया जा सकता है। इसके बाद इस पर रोक लग जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को सही किया जा रहा है। जो लोग चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। उनको पाबंद किया जाएगा। दिव्यांगों के लिए हर मतदान केन्द्र पर रैंप की व्यवस्था होगी। उनके साथ कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनन्द कुलकर्णी उपस्थित रहे।

शत प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर होगा वीवी पेट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि इस चुनाव के हर मशीन के साथ वीवी पेट मशीन भी लगेगी। इसके कई फायदे होंगे। एक तो मतदाता अपनी वोट को चेक कर सकेगा। दूसरा कभी ईवीएम अगर खराब हो गई या फिर उसके मतदान की संख्या डिलीट हो गई तो वीवी पेट मशीन से भी काउंटिंग हो सकेगी। इसके साथ ही आशंका होने पर वीवीपेट मशीन और ईवीएम के मतदान का मिलान भी किया जा सकेगा।
चुनाव में सुरक्षा के दौरान तैनात अर्द्ध सैनिक बलों को लेकर एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पुलवामा की घटना के बाद से इस बार चुनाव की सुरक्षा कैसे होगी। इसको लेकर मंथन चल रहा है, इसमें किस बल को कहां उपयोग किया जाएगा। इसके बारे में सभी सुरक्षा अधिकारी बैठकर रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो, लेकिन चुनाव तो निश्पक्ष कराया जाए, ताकि लोकतंत्र पर विश्वास बना रहे।