फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRI summit will start with ganga aarti on today

काशी में गंगा आरती के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज से शुभारंभ

Sun, 20 Jan 2019 11:02 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
NRI summit will start with ganga aarti on today
गंगा आरती
जाह्नवी तट पर विश्व विख्यात आरती के साथ ही रविवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ हो जाएगा। हालांकि इस सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत 21 जनवरी को होगी। मगर, रविवार की शाम तक दो हजार से ज्यादा प्रवासियों के वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है। इन प्रवासियों मेहमानों को गंगा आरती दिखाने की व्यापक योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


घाट पर बैठने की व्यवस्था के साथ क्रूज, बजड़े व नावों से विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। प्रवासी मेहमानों के लिए दशाश्वमेध घाट से जुड़े सात घाटों पर विशेष आरती की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मेहमानों का शहर में जगह जगह स्वागत की भी तैयारी है। सोमवार की सुबह युवा प्रवासी भारती दिवस के साथ इस सम्मेलन की शुरुआत होगी। इस दिन भी 700 से ज्यादा प्रवासी मेहमान गंगा आरती में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उधर, तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में नए भारत के निर्माण में प्रवासियों की भूमिका पर मंथन किया जाएगा। अलग अलग आठ सेशन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे और प्रवासी मेहमानों से अनुभव साझा करेंगे। पहले दिन युवा प्रवासी भारतीय दिवस और उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसी दिन सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी की नृत्यनाटिका होगी।

समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन 22 जनवरी को भारत को जानिए क्वीज अवार्ड सेरेमनी और मारीशस की लेखिका रेशमी रामधोनी की किताब प्राचीन भारत संस्कृति और नागरिकता पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।
 

21 जनवरी के कार्यक्रम 

सुबह 9:30 से 11.10 -यूथ प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन, इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीययुवा मामले और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौर, नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी, न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी शामिल रहेंगे। 
11.30 से 1 बजे- इंगेजमेंट विद यंगर मेंबर ऑफ इंडियन डायसपोरा पर सेमिनार
1 से 2:30 बजे: केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से लंच
2:30 बजे से रात 9 बजे तक --यूथ प्रवासी भारतीय दिवस के प्रतिभागियों का बीएचयू के छात्रों से संवाद
6 से 7 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
7 बजे- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से डिनर


 

22 जनवरी के कार्यक्रम 

10 से 12.10 बजे- 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का उदघाटन, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मारीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद्र जुगनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और विदेश राज्यमंत्री जनरल (से.नि.) वीके सिंह मौजूद रहेंगे।
12.10 से 2 बजे- प्रधानमंत्री की ओर से आयोजित लंच
3 बजे से 4:30 बजे- रोल ऑफ इंडिया डायसपोरा इन कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर अर्फोडेबल सोलर पॉवर पर सेमिनार
4:45 से 6.15 बजे- गिविंग बैक टू इंडिया: अवसर और चुनौती पर सेमिनार
7 से 8.30 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
8:30 बजे- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से डिनर


 

23 जनवरी के कार्यक्रम 

9 से 10.15 बजे- इंडियन कम्यूनिटी आर्गेनाइजेशन वर्किंग फार इंडियन नेशनल्स इन डिसस्ट्रेस्ड सिचुएशन पर सेमिनार
10:30 से 11:45 बजे- रोल ऑफ इंडियन डायसपोरा इन कैपेसिटी बिल्डिंग फार एफोरडेबल वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार
12. से 1:30 बजे- इंडियन डायसपोरा रोल इन कैपिसिटी बिल्डिंग ऑफ आर्टिफिशियल इंटीलेंस इन इंडिया पर सेमिनार
1.30 बजे से 2:45 बजे- राज्यपाल राम नाईक की ओर से लंच
3 से 4.15 बजे- डेवलपिंग साइबर कैपिसिटी ऑफ इंडिया पर सेमिनार
5 से 7 बजे- प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड, इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश राज्यमंत्री जनरल (से.नि.) वीके सिंह मौजूद रहेंगे।

एक नजर में 

20 जनवरी- मैथिली ठाकुर (गायन), मफाल्दा मास सागरानिचिनी, नूरिया काबो और मोनालीसा राय (फ्यूजन नृत्य), प्रणव सिंह (गायन)
21 जनवरी- उस्ताद शाहिद परवेज (सितार वादन), पं. राजन साजन मिश्र (शास्त्रीय गायन), नेहा बनर्जी और समूह (कथक नृत्यनाटिका), वंदना मिश्रा (लोक गायन)
22 जनवरी- राहुल रोहित मिश्रा (शास्त्रीय गायन), काम्या कुलकर्णी (कथक नृत्य), ओपी श्रीवास्तव (भजन गायन), अंशुमान महाराज (वाद्यवृंद फ्यूजन)
23 जनवरी- नूरां सिस्टर्स (सूफी गायन), एसएस पब्लिक स्कूल (नृत्य फ्यूजन), सुचिता पांडेय (गायन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed