{"_id":"5c2b587bbdec2256bf2a51b4","slug":"nri-summit-will-start-with-aarti-on-11-ganga-ghat-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में 11 घाटों पर गंगा आरती से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का होगा शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में 11 घाटों पर गंगा आरती से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का होगा शुभारंभ
Wed, 02 Jan 2019 11:35 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
गंगा आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरम्य जाह्नवी तट पर गंगा आरती के साथ 20 जनवरी को ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ हो जाएगा। 21 से 23 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ज्यादातर मेहमान 20 जनवरी की शाम तक वाराणसी पहुंच जाएंगे। 11 घाटों पर गंगा आरती के साथ सम्मेलन शुरू होगा। प्रवासियों के लिए घाटों पर क्रूज और बजड़ों की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
इसके अलावा प्रवासियों के लिए घाट पर वाई फाई और फूड स्ट्रीट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शहर में अब व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। माना जा रहा है कि 20 जनवरी तक चार हजार प्रवासी भारतीय वाराणसी पहुंच जाएंगे।
एयरपोर्ट पर लाइजनिंग ऑफिसर उन्हें रिसीव करेंगे और शाम को गंगा घाटों पर ले आएंगे। यहां 11 घाटों पर एक साथ गंगा आरती के आयोजन की तैयारी की जा रही है। घाटों पर बैठने की व्यवस्था के साथ क्रूज, फेरी और बजड़ों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। साथ ही गंगा घाटों पर वाई फाई की सुविधा भी रहेगी। अब तक केवल राजेंद्र प्रसाद घाट पर वाई फाई की सुविधा है।
विज्ञापन
इसके अलावा घाटों पर एलईडी भी लगाई जाएगी, यहां भी आरती देखी जा सकेगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि गंगा घाटों से ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत होगी। मेहमानों के गंगा आरती में शामिल होने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उधर, प्रवासी सम्मेलन से पहले घाटों की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए फसाड लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। प्रभु घाट, शिवाला घाट, निरंजनी अखाड़ा घाट पर लाइटिंग का काम पूरा हो गया है। अन्य घाटों पर काम चल रहा है।

काशी की पटरी ठेला संस्कृति जानेंगे प्रवासी
गंगा घाट
- फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रवासी भारतीय काशी की पटरी ठेला की संस्कृति भी जानेंगे। इसे देखते हुए स्वच्छता के लिए फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति की ओर से रविवार को डीरेका मुख्य द्वार के पास डस्टबिन वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह सराहनीय प्रयास है। इससे पटरी व्यवसायी अपनी अच्छी पहचान बनाएंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमाकांत सिंह मिंटू ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी लोगों को जागरूकता लानी होगी। प्रवासियों के आगमन के समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में सभी का योगदान अति आवश्यक है। प्रवासी आएं तो उन्हें लगे कि यहां के लोग किस प्रकार से सफाई के लिए सजग हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अजय गुप्ता, समाज सेवी अनिल कुमार, नूर मोहम्मद वकील और राजू आदि शामिल रहे।
उधर, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए रिंग रोड किनारे तैयार हो रहे बालेश्वर अग्रवाल नगर से सटी ग्राम पंचायत ऐढे़ में स्वच्छता के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। ऐढे़ में रविवार को 15 स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए।
पोखरा, गायत्री नगर, शिव मंदिर, ज्यूतिया माता पूजन स्थल, रविदास मंदिर, हरिजन बस्ती, चौरा माता मंदिर प्राथमिक स्कूल, डीह बाबा मंदिर के पास सहित 15 सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन लगाए गए। ग्राम प्रधान पदुम पांडेय ने बताया कि गांव में इसके लिए 85 स्थल चिह्नित किए गए हैं।

सम्मेलन के गवाह बनेंगे रासेयो स्वयंसेवक
बनेगा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का थ्रीडी मॉडल
- फोटो : self
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के गवाह राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी बनेंगे। 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले समारोह में यूपी समेत 16 राज्यों के 250 स्वयंसेवक न केवल शामिल होंगे, बल्कि बीएचयू में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
हर कोई अलग-अलग तरीके से बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत में जुटा है। इसी बीच युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से बीएचयू में 18 से 24 जनवरी तक सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का भी आयोजन कराया जा रहा है।
इसमें यूपी, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत 16 राज्यों के स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। शिविर को लेकर मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की एक टीम पिछले दिनों कला संकाय सभागार सहित अन्य स्थानों का दौरा कर चुकी है।
इधर, विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पीके शर्मा के निर्देशन में शिविर की तैयारियां चल रही हैं। प्रो. शर्मा के मुताबिक, 21 जनवरी के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 250 स्वयंसेवकों के साथ ही नेहरू युवा केंद्र के 150 स्वयंसेवकों को भी बुलाया गया है।