फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRI summit in varanasi may increase tourism in uttar pradesh

वाराणसी में एनआरआई सम्मेलन के जरिए यूपी के पर्यटन को विश्व फलक पर चमकाने की तैयारी

Wed, 12 Sep 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Sep 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
NRI summit in varanasi may increase tourism in uttar pradesh
बनेगा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का थ्रीडी मॉडल - फोटो : self
प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के माध्यम से काशी ही नहीं उत्तर प्रदेश के पर्यटन को विश्व फलक पर चमकाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्रमुख पर्यटन स्थलों के दर्शन कराने, उनका महत्व बताने के साथ ही काशी की परंपरा, संस्कृति और कला से प्रवासी भारतीयों को रूबरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


विश्व की प्राचीन नगरी काशी के घाट, गलियां व यहां के रहन सहन को करीब से देखने, समझने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के माध्यम से काशी के पर्यटन को एक नई ऊंचाई देने की योजना तैयार हो रही है। इतना ही नही अन्य जिलों के पर्यटन स्थलों के प्रमोशन के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


काशी की गंगा आरती, खूबसूरत घाट, गंगा दर्शन इत्यादि के साथ ही भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ आध्यात्मिक स्थलों दर्शन कराए जाएंगे। बेहतर सुविधा के लिए टूर एंड ट्रैवेल संगठन से लेकर गाइड एसोसिएशन आदि की मदद ली जाएगी। प्रवासी भारतीयों का स्वागत भी भारतीय परंपरा के अनुरूप करने व रास्ते में विभिन्न क्षेत्रों की खास लोक कलाओं का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं होर्डिंग व बैनर के माध्यम से ‘वेलकम’ करने के साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रमोशन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम कें दौरान देश व प्रदेश के पर्यटन स्थलों की वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरी तरफ काशी के शिल्प जैसे बुनकर, गुलाबी मीनाकरी, सॉफ्ट स्टोन वर्क आदि का सजीव प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इतना ही नही काशी के संगीत, परंपराओं की झलक को रोचक ढंग से प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पेश करने की कार्ययोजना तैयार हो रही है। क्रूज और बजड़ों से गंगा नदी की सैर कराने की भी योजना है।

सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो

NRI summit in varanasi may increase tourism in uttar pradesh
सारनाथ्ा वाराण्ासी
सारनाथ में वर्षों से लटकी योजना लाइट एंड साउंड शो के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले इसको शुरू करने को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं।  सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लाइट एंड साउंड शो शुरू हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश पर्यटन संयुक्त निदेशक ने अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि प्रमुख पर्यटन स्थलों के बेहतर अनुभव अपने मेहमानों को दे सकें। लाइट एंड साउंड शो, सम्मेलन से पहले शुरू हो जाएगा।

प्राथमिक विद्यालय बनेंगे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के प्रतीक 

NRI summit in varanasi may increase tourism in uttar pradesh
अगले साल जनवरी में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। प्राथमिक विद्यालय भी इस सम्मेलन का प्रतीक बनेंगे। हर ब्लॉक से 25-25 विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। हर विद्यालय एक अलग देश की खासियत बताएगा।

इतना ही नहीं, यह वहां की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह की ओर से हर ब्लॉक को इसके मद्देनजर तैयारी करने को निर्देशित किया गया है। 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन नए साल में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक होगा। प्राथमिक स्कूलों को प्रतीक रूप में तैयार करने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को भी दी गई है। विश्व के 195 देशों के लिए करीब इतने ही विद्यालयों का चयन किया जाएगा। हर एक विद्यालय अलग देश का प्रतीक होगा।

वहां उस देश की समस्त जानकारियां अंकित की जाएंगी। वहां का राष्ट्रीय चिह्न, भौगोलिक परिवेश, मानचित्र, जनसंख्या, वहां की राजधानी, भाषा-संस्कृति की सभी जानकारी विद्यालय में मिलेंगी। बीएसए जय सिंह ने बताया कि विद्यालयों में इसके मद्देनजर बच्चों में प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। जो विद्यालय जिस देश का प्रतीक होंगे, उसकी समस्त जानकारियां बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed