{"_id":"5c18d355bdec2256f4367b56","slug":"nri-guest-will-know-about-god-ram-during-pravasi-bharatiya-sammelan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन: मेहमानों को बताएंगे श्रीराम की विश्व यात्रा, हो रही खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन: मेहमानों को बताएंगे श्रीराम की विश्व यात्रा, हो रही खास तैयारी
Wed, 19 Dec 2018 10:55 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आगामी 21 जनवरी से शुरू प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को प्रदर्शनी के जरिए प्रभु श्रीराम की विश्व यात्रा के बारे मे बताया जाएगा। हस्तकला संकुल में श्रीराम के अयोध्या से वन गमन और लंका तक की कहानी प्रदर्शनी के जरिए प्रवासियों के सामने होगी।
21 जनवरी को पद्मश्री पं. छन्नू लाल मिश्र का शास्त्री गायन और पं. रविशंकर म्यूजिक फाउंडेशन नई दिल्ली का म्यूजिकल कंसर्ट होगा। 21 और 22 जनवरी को गंगा घाटों पर 20 दलों के 300 कलाकार लोक कला का प्रदर्शन करेंगे।
अयोध्या शोध संस्थान एवं निदेशक संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष शिशिर ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान ट्रेड फैसिलेटर सेंटर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभु श्रीराम की विश्व यात्रा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
26 को आ सकते हैं विदेश राज्यमंत्री
प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों को जानने के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह वाराणसी आ सकते हैं। इससे पहले 77 देशों के प्रतिनिधियों के साथ विदेश राज्यमंत्री ने कुंभ का दौरा किया था। माना जा रहा है कि प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जानने के दौरान भी उनके साथ कुछ विदेशी मेहमान होंगे।

‘प्राचीन और आधुनिक भारत’ से रूबरू होंगे प्रवासी
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को प्राचीन भारत और आधुनिक भारत से रुबरू कराया जाएगा। प्राचीन भारत, आधुनिक भारत को दर्शाने वाले पांच थीम का चयन किया गया है। इसमें सरकार की योजनाएं, परियोजनाएं और पहल को प्रवासियों के सामने रखा जाएगा। सम्मेलन के दौरान योग, आयुर्वेद के साथ ही भारतीय संस्कृति की पहचान वाली चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में टेंट सिटी में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने प्राचीन भारत, आधुनिक भारत थीम का चयन किया है। इसके तहत पांच बिंदुओं को वरीयता दी जाएगी। इसमें योगा और आयुर्वेद, हमारी संस्कृति हमारी पहचान, भारत सरकार के सवोत्कृष्ट काम, भारत के इंटरप्रोन्योर और उत्तर प्रदेश का निर्माण शामिल है।
प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के स्टॉल के लिए देश भर से बुकिंग की जा रही है। इसमें तय थीम पर ही प्रदर्शनी में शामिल कराया जाएगा।

मेहमानों की सहूलियत के लिए प्रत्येक 50 प्रवासियों पर एक लाइजिनिंग अधिकारी की नियुक्ति होगी। इसके लिए चिह्नित 120 अधिकारियों की सूची तैयार की गई है। लाइजिनिंग अफसरों का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। वाराणसी और इलहाबाद के मंडलायुक्त वीआईपी के लाइजिनिंग अफसर होेंगे।