{"_id":"5bc86572bdec2269a369a4e1","slug":"nri-cell-formed-for-pravasi-bharatiya-sammelan-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलनः एनआरआई सेल का हुआ गठन, जारी किया गया इतना बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलनः एनआरआई सेल का हुआ गठन, जारी किया गया इतना बजट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में अगले वर्ष होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए राज्य सरकार ने एनआरआई सेल का गठन कर 100 करोड़ रुपये के बजट जारी कर दिया गया है। आयोजन में लगे विभागों से आवश्यकता के मुताबिक काम शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
सबसे अहम बात यह है कि सम्मेलन की तैयारियों में जुटे विभागों को बजट पाने के लिए अलग बैंक अकाउंट खोलना होगा। सम्मेलन में खर्च होने वाली धनराशि का हिसाब आसानी से किया जा सके। जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आवास, यातायात सहित कई महत्वपूर्ण कार्य वाराणसी में कराए जाने हैं। बजट जारी नहीं होने के कारण अब तक ज्यादातर काम शुरू नहीं हो पाए थे।
प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी कर विभागों को अग्रिम भुगतान के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया है। इसमें विभाग काम शुरू करने के लिए बजट की मांग कर सकते हैं। इसके लिए विभागों को निर्देश दिया गया है कि सम्मेलन के लिए विभाग अपने अलग बैंक अकाउंट खोलेंगे। इसमें सम्मेलन के बाद खर्च नहीं होने वाला बजट राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बजट जारी होने के बाद आवास व्यवस्था के तहत ऐंढ़े गांव में स्विज काटेज सहित प्रवासी ग्राम और मुख्य आयोजन के लिए हस्तकला संकुल में टेंटेज आदि का काम शुरू हो जाएगा।

यह कमेटी करेगी काम
varanasi
- फोटो : amar ujala
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आवासीय व्यवस्था के नोडल अधिकारी होंगे। शहर में प्रकाश, स्वच्छता व सजावट की जिम्मेदारी नगर आयुक्त, सांस्कृतिक प्रदर्शनी, जनसहभागिता मुख्य विकास अधिकारी, पर्यटन, स्टाल पर्यटन अधिकारी, सड़क व संपर्क मार्ग के लिए मुख्य अभियंता लोक निर्माण नोडल अधिकारी होंगे।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल का कहना है कि अनुपूरक मद के तहत एक अरब रुपये के बजट की व्यवस्था एनआरआई सेल को की गई है। विभागों से कार्यो को प्रारंभ करने के लिए अग्रिम बजट मांग का प्रस्ताव मांगा गया है।