फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRC

विदेशी नागरिकों की शिनाख्त के लिए शुरू हुआ अभियान

Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
NRC
वाराणसी। जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और अन्य विदेशी नागरिकों की शिनाख्त के लिए गुरुवार से पुलिस ने अभियान शुरू किया। पुलिस उनके राशनकार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन

डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को प्रदेश के एसपी/एसएसपी को निर्देश दिया था कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और अन्य विदेशी नागरिकों की शिनाख्त के लिए अभियान चलाया जाए। इस दौरान किसी के साथ बदसलूकी न होने पाए और कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत अभियान शुरू कराकर सीओ एलआईयू और सभी थानेदारों से रिपोर्ट मांगी गई है। तथ्यों और साक्ष्य के साथ जिनकी नागरिकता पर संशय होगा, उनका सत्यापन कराया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि अवैध तरीके से रहने में उनकी मदद किसने की। जो लोग मददगार होंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा पर आकर ले लिया बिजली का कनेक्शन
अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की। कहा है कि एक विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर आया और मलदहिया क्षेत्र में रह रहा है। उसने स्थायी बिजली कनेक्शन भी ले लिया है। उसके यहां रोजाना अवैध तरीके से अन्य विदेशी नागरिक आकर ठहरते हैं। अधिवक्ता ने मांग की है कि प्रकरण की जांच करा कर विदेशी नागरिक के साथ ही मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed