एनआरसीः सोनभद्र में गंगा-जमुनी तहजीब पेश की प्रदर्शनकारियों ने, डीएम-एसपी को गुलाब देकर जताया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। एक तरफ देश के विभिन्न जिलों में जहां नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और तोड़फोड़ हो रहा है। वहीं शनिवार को राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल में स्थित नई मस्जिद के समीप अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कानून का विरोध प्रदर्शन करते हुए गुलाब के फूल संग राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक डीएम एस.राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव को सौंपा।
उपस्थित लोगों ने राष्टगान गाया। शांतिपूर्ण कार्यक्रम कर हिन्दू-मुस्लिम एकता का इतिहास रचते हुए गंगा जमुनी-तहजीब को पेश किया। पूरब मोहाल चौक पर धर्म निरपेक्ष समाज के लोगों ने एनआरसी/सीएए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ काला कानून वापस लेने की मांग की। सदर मुश्ताक अहमद खान, अजहर खान, फरीद खान, सुशील पाठक, प्रमोद यादव, मुर्तुजा अंसारी, शहाबुद्दीन और रोशन खान ने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अर्थव्यवस्था बिगडने लगी है।
सरकार अर्थव्यवस्था की तरफ से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एनआरसी/सीएए जैसे काला कानून लाकर देश में अशांति का माहौल पैदा करने का काम कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना है। उन्होंने सरकार से तत्काल काला कानून को वापस लेने की मांग की।
हिदायत उल्ला खां, एजाज सैलानी, जुनैद अंसारी, शेख विक्की, एम.ए. सिद्दकी, इमरान बख्शी, रिजवान खां ने कहा कि भाजपा सरकार काला कानून लाकर अशांति का माहौल पैदा करने का काम कर रही है। गुफरान खां, शहनवाज, शलीम, नौशाद, मकसूद अली, जावेद, सैफ वारसी, अंशू खान, रवि पांडेय, मनीष त्रिपाठी, इमरान खां आदि मौजूद रहे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ शनिवार को राबट्र्सगंज समेत अन्य कस्बों में होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शहर से गांव तक दंगानिरोधी उपकरणों से लैश पुलिसकर्मी तैनात रहे। राबट्र्सगंज नगर में स्थित नई मस्जिद के आसपास स्थित मकानों पर आधुनिक असलहों से लैश पुलिसकर्मी तैनात रहे।