फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now, will be left looking for geese Tirtha Kunda

अब ढूंढते ही रह जाएंगे हंस तीर्थ कुंड

Sun, 05 Jun 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Jun 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now, will be left looking for geese Tirtha Kunda
हंस तीर्थ कुंड को पाटकर बन गया बीएसएनएल का दफ्तर और लग गया टॉवर।
आबादी के विस्तार के क्रम में शहर के बीच स्थित हंस तीर्थ कुंड का वजूद मिट चुका है। हंस तीर्थ कुंड को लेकर मान्यता थी इसमें डुबकी लगाने से सात पीढ़ियां तर जाती हैं। पापों से मुक्ति और जीवन के उद्धार की महिमा से जुड़े इस हंस तीर्थ कुंड को पाट कर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस कुंड पर अतिक्रमण करने में भारत संचार निगम लिमिटेड  (बीएसएनएल) भी शामिल है। लोगों ने आसपास के हिस्से को पाट कर मकान तो बनाए ही, बीएसएनएल ने अपना टावर खड़ा करने के साथ ही दफ्तर बना लिया है। हंस तीर्थ कुंड के नाम पर हर तीर्थ मोहल्ला बसा है। विशेश्वरगंज मंडी के उत्तर पीलीकोठी मार्ग पर चंद कदम जाने पर ही हंस तीर्थ है। कभी इस स्थान पर डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते थे।
विज्ञापन


वहां आस्था का मेला लगता था। मंगलागौरी मंदिर के महंत नारायण गुरु कहते हैं कि हंस तीर्थ काशी के प्रधान जल तीर्थों में से एक था। इस कुंड में भगवान विष्णु का वास माना जाता था। वहां कभी श्रद्धालु कष्टों के निवारण और सुख-शांति के लिए डुबकी लगाते थे लेकिन अब यह कुंड अस्तित्व में नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजा शहर खास आराजी नंबर 1864 के रकबा 3985 वर्ग मीटर में फैले इस कुंड का कभी विशाल दायरा था लेकिन अब नामोनिशान ढूंढना मुश्किल है। आस्था के इस केंद्र को अतीत का पन्ना बना दिया गया। 

अब आने वाली पीढ़ियों को यह भी पता नहीं होगा कि वहां काशी की महिमा से जुड़ा हंस कुंड तीर्थ भी था। इस कुंड से गंगा का कनेक्शन जुड़ा था। इसी वजह से इस कुंड को पाटकर कब्जा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed