फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now UP police related work do from home up cop launch

यूपीः घर बैठे निपटाएं पुलिस से जुड़े काम, रिपोर्ट के लिए नहीं लगाना होगा दफ्तरों का चक्कर

Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Now UP police related work do from home up cop launch
UP Police
अगर आपके पुलिस से जुड़े काम घर बैठे पूरे हो जाएं तो कितना अच्छा होगा। जी हां ऐसा होने वाला है और आपको पुलिस थाने का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। दरअसल, यूपी पुलिस ने यूपी कॉप मोबाइल एप है लांच किया है।
विज्ञापन


इस एप के जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं और कर्मचारी, किराएदार आदि का सत्यापन भी करा सकते हैं।  डिजिटल इंडिया के तहत जल्द ही मोबाइल एप के जरिए घर बैठे ही पुलिस से जुड़े ज्यादातर प्रमुख कार्य को निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन


एप के जरिए आवेदन करने के बाद रिपोर्ट लगाने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन, चरित्र प्रमाण पत्र, किराएदार सत्यापन सहित अन्य कार्य के लिए आवेदन करने के बाद उसे तय समय में पूरा कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था के लागू होने से जहां आमजन को काफी लाभ मिलेगा। वहीं रिश्वतखोरी से भी मुक्ति मिल जाएगी।  उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं, लखनऊ द्वारा सीसीटीएनएस योजना में सिटीजन सर्विसेज के लिए यूपी काप मोबाइल एप विकसित किया गया है।

इसके जरिए आनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन होने पर थाना, डीसीआरबी, एलआईयू की रिपोर्ट प्रमाण पत्र आनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पूर्व में यह व्यवस्था संबंधित थाने के लिए ही थी।
 

इस एप के जरिए होंगे ये काम

Now UP police related work do from home up cop launch
Mobile App
इस एप के जरिए चरित्र प्रमाण पत्र, घरेलू सहायता सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन और किराएदार सत्यापन सहित अन्य जो डीएम के यहां से जारी होना है। उसके लिए जिलाधिकारी के लिए तैयार कराए गए साफ्टवेयर को भी इससे लिंक किया गया है।

ताकि विरोध/हड़ताल पंजीकरण, कार्यक्रम/प्रदर्शन निवेदन, जुलूस अनुरोध, फिल्म शूटिंग, चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी) आदि के लिए भी अनुमति आसानी से ली जा सकती है।

इसके अलावा यूपी काप एप के जरिए घर बैठे ही आनलाइन वाहन चोरी, वाहन लूट, चेन/पर्स/बैग/मोबाइल स्नैचिंग, सामान्य चोरी, नकबजनी, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, लूट, डकैती, साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। 
 

घर बैठे ही इनामी अपराधियों से जुड़ी जानकारी

Now UP police related work do from home up cop launch
FIR
 यूपी पुलिस द्वारा लांच किए गए मोबाइल एप के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही इनामी अपराधियों से जुड़ी जानकारी प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी ले सकता है।

इसके अलावा कोई भी नागरिक बिना थाना गए 24 घंटे में विभिन्न थानों से गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण जनपदवार एवं थानावार प्राप्त कर सकता है। एप के जरिए लापता व्यक्ति, अज्ञात शव, साइबर जागरुकता, आपातकालीन हेल्पलाइन आदि के विषय में भी पता कर सकता है।  

आजमगढ़ एसपी( ग्रामीण) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आमजनों की सहुलियत के लिए पुलिस की यूपी काप मोबाइल एप लांच किया जा रहा। इस एप के जरिए ज्यादातर शिकायतें आनलाइन की जा सकती हैं। इनका आनलाइन निस्तारण भी कराया जाएगा। एप लांच करने की लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसे लांच कर दिया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed