फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Three days chance for admission in UG in BHU entrance exam will be conducted in July

बीएचयू : यूजी में दाखिले के लिए तीन दिन का मौका, जुलाई में कराई जाएगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 04 May 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 May 2022 11:38 AM IST
सार

बीएचयू में दाखिले के लिए छह अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है।   छह मई ही आवेदन की अंतिम तिथि है, ऐसे में अभ्यर्थियों के पास केवल तीन दिन का ही समय बचा है।

विज्ञापन
Now Three days chance for admission in UG in BHU entrance exam will be conducted in July
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी में दाखिला लेने की तैयारी में लगे अभ्यर्थी छह मई रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएचयू समेत देश के अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा इस बार एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराई जा रही है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के तहत भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन


दाखिले के लिए छह अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है।  बीएचयू में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित स्नातक स्तर के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में देश के विभिन्न जगहों से अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। अब जबकि छह मई ही आवेदन की अंतिम तिथि है, ऐसे में अभ्यर्थियों के पास केवल तीन दिन का ही समय बचा है।

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा की अभी कोई निश्चित तिथि नहीं

वेबसाइट के माध्यम से फार्म में सुधार और प्रवेश पत्र की जानकारी एनटीए की ओर से वेबसाइट पर जारी की जाएगी।  सीयूईटी के तहत प्रवेश परीक्षा की अभी कोई निश्चित तिथि तो नहीं जारी की गई है, लेकिन एजेंसी की ओर से जुलाई में परीक्षा कराने की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह से प्रवेश परीक्षा कराई जा सकती है। दो स्लॉट में होने वाली परीक्षा का पहला स्लॉट सुबह 9 से 12.15 बजे तक यानी 3.15 घंटे का होगा जबकि दूसरे स्लॉट में शाम 3 बजे से 6.45 बजे तक यानी 3.45 घंटे की परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा की तैयारियां भी चल रही हैं। एनटीए की ओर से यूपी के अलावा देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed