फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now there will be no line from midnight for vaccination

टीकाकरण के लिए अब आधी रात से नहीं लगेगी लाइन

Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no line from midnight for vaccination
कोरोना टीकाकरण के लिए पीएचसी पिंडरा पर एक दिन पहले ईंट रखकर जगह रिजर्व करने को लेकर विवाद के बाद अब प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब पीएचसी पर आधी रात से लाइन नहीं लगेगी। टोकन वितरित कर टीका लगवाया जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि आधी रात से ही लाइन लग रही है। शनिवार दोपहर एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी ने पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब हर दिन पीएचसी पर सुबह पुलिस तैनात होगी और कर्मी की उपस्थिति में टोकन बंटेगा। बिना मास्क वाले परिसर से बाहर होंगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष सिंह को इसके अलावा एसडीएम ने कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह सितंबर को मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इस दिन जिले में 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 61 हजार कोविशील्ड की डोज लगेगी। शासन स्तर से लक्ष्य तय कर अधिकारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और ऑन द स्पॉट बुकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, जिले में शनिवार को 15626 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सबसे अधिक 18 से 44 साल के 14,908 का टीकाकरण हुआ। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर 20 और महिला स्पेशल एक केंद्र पर 307 महिलाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed