फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now the dark clouds have started shaking the heart

Varanasi News: अब दिल दहलाने लगे हैं काले बादल

Thu, 13 Jul 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now the dark clouds have started shaking the heart
आफत बनी बिजली, 20 दिन में 17 लोगों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

गाजीपुर। जनपद इन दिनों रेड तो कभी यलो जोन में चल रहा है। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि आसमान में घने बादल छाते ही लोग बिजली गिरने की आशंकाओं से लोग घबराने लग रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो िपछले 20 दिन में 17 लोगों की जान बिजली की चपेट में आने से हुई है।

बारिश के दिनों में बाढ़ से लोग पहले परेशान होते थे। लेकिन, इधर एक-दो वर्षों से बिजली गिरने की भी घटनाएं बढ़ गई हैं। क्योंकि इस समय जनपद रेड तो कभी यलो जोन में चल रहा है। ऐसे में बिजली गिरने की संभावनाएं बढ़ जाती है। बिजली गिरने के बाद जनहानि भी हो रही है।
विज्ञापन


प्रशासनिक आंकड़ों पर नजर करें तो इस बार बिजली गिरने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। जबकि 25 से अधिक लोग झुलस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पशुओं के मरने की संख्या भी 30 के ऊपर ही बताई जा रही है। आपदा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जनपद में 15 स्थानों पर बिजली गिरने से अधिक नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में आपदा विभाग भी लगातार लोगों को अलर्ट करने मेें कर रहा है। मौसम खराब होते ही सोशल मीडिया के माध्यम से आपदा विशेष इसकी जानकारी दे रहे हैं।

----------
कब किसकी मौत
24 जून: मरदह थाना क्षेत्र के देऊपुर गांई गांव निवासी मंशा देवी (45) और कुमकुम (15) की मौत।

24 जून: मरदह थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव के बालचंदपुर मौजा निवासी गुलशन राजभर (14) की मौत।
24 जून: कासिमाबाद कोतवाली के कटंया लहंगा गांव के अरार मौजा निवासी ममता यादव (18) की मौत।

30 जून: गहमर कोतवाली के सेवराई गांव निवासी नरसिंह राम उर्फ मुन्ना (50) की मौत।
3 जुलाई: दिलदारनगर थाना के उसिया गांव बबनपुर सिवान में पशुपालक संजय कुशवाहा (36) की मौत।

4 जुलाई: शहर कोतवाली के बड़ापुरा मरकज निवासी मुहम्मद इकराम अंसारी (28) की मौत।
4 जुलाई: शहर कोतवाली के नुरूद्दीनपुरा निवासी नसीरूद्दीन उर्फ बाबू (55) की मौत।

4 जुलाई: शादियाबाद थाना के जौलहटा गांव के सूरज राजभर (10) की मौत।
4 जुलाई: जमानिया कोतवाली के तियरी गांव निवासी दुर्गा देवी (47) की मौत।
5 जुलाई: खानपुर थाना क्षेत्र के इनरूपुर गांव निवासी बाल कृष्ण राजभर (62) की मौत।
-7 जुलाई: भांवरकोल थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी प्रकाश राम (42) और कन्हैया लाल (55) की मौत।
----
जिले में अब तक आठ मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दे दी गई है। शेष को जल्द ही मदद राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।-अरुण कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed