{"_id":"58921ab34f1c1b2f3de82e4f","slug":"now-station-interior-will-make-city-identinty","type":"story","status":"publish","title_hn":" अरे वाह...रेलवे स्टेशन का इंटीरियर बताएगा शहर की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे वाह...रेलवे स्टेशन का इंटीरियर बताएगा शहर की पहचान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी, सारनाथ, इलाहाबाद सिटी सहित कई स्टेशनों का होगा विकास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते ही आम यात्रियों, सैलानियों को पता चल जाएगा कि वह किस ऐतिहासिक, आध्यात्मिक शहर में पहुंचे हैं। वाराणसी जंक्शन, सारनाथ, इलाहाबाद सिटी सहित दर्जनभर से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का न केवल इंटीरियर बल्कि वहां सैलानियों को मिलने वाली सुविधाएं भी बेहतरीन होंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित मंडल कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान डीआरएम सतीश के कश्यप ने बताया कि इसका प्रस्ताव खुद रेलवे बोर्ड ने मांगा था। इलाहाबाद सिटी और सारनाथ सहित मंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ अन्य रेलवे स्टेशनों का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
वाराणसी स्टेशन पर जहां गंगा और विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी पेंटिंग, सूचनाएं प्रदर्शित नजर आएंगी तो वहीं काशी का संगीत और खान-पान भी पर्यटकों को लुभाएगा। प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं जैसे वाटर बूथ, बेंच भी कुछ उसी रंग में रंगे नजर आएंगे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के डीआरएम ने बताया कि 2020 तक मानव रहित क्रासिंग खत्म करने के क्रम में मंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग 85 मानव रहित क्रासिंग को समाप्त कर दिया जाएगा। या तो वहां आरओबी, आरयूबी का निर्माण होगा या फिर गेट लगा दिए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत अभी 360 मानव रहित क्रासिंग हैं।
वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर एक और प्रवेश व निकास द्वार बनाया जाएगा।
साथ ही सिटी स्टेशन पर तीन और प्लेटफार्म तथा एक और वाशिंग पिट बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस प्रकार सिटी स्टेशन पर कुल आठ और प्लेटफार्म बनेंगे। अभी तीन हैं।