फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now silk will be prepared in Banaras itself

Varanasi News: अब बनारसी साड़ी के लिए बनारस में ही तैयार होगा सिल्क, रोजाना तीन हजार मीट्रिक टन सिल्क की खपत

Fri, 20 Oct 2023 10:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Oct 2023 10:20 AM IST
सार

अब सिल्क का उत्पादन बनारस और पड़ोसी जनपद सोनभद्र में ही होगा। यहां के बुनकरों और उद्यमियों को चीन और ताइवान या फिर कर्नाटक के सिल्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की ओर से दोनों जिलो में यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Now silk will be prepared in Banaras itself
बनारसी साड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब सिल्क का उत्पादन बनारस और पड़ोसी जनपद सोनभद्र में ही होगा। यहां के बुनकरों और उद्यमियों को चीन और ताइवान या फिर कर्नाटक के सिल्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की ओर से दोनों जिलो में यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इसका निमार्ण शुरू होगा।

विज्ञापन


रेशम अधिकारियों के अनुसार बनारस में रोजाना तीन हजार मीट्रिक टन सिल्क की खपत है। लिहाजा, ताइवान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक से सिल्क मंगाया जाता है। मौजूदा समय में दो हजार मीट्रिक टन ही सिल्क उपलब्ध हो पाता है। ऐसे में बनारस के सेवापुरी और सोनभद्र में सिल्क प्रोसेस की दो यूनिट खोले जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सेवापुरी और सोनभद्र में लगने वाली सिल्क प्रोसेस यूनिट से रोजाना 35-35 किलो सिल्क का उत्पादन हो सकेगा। इससे बनारसी साड़ी तैयार करने में सिल्क की उपलब्धता आसानी से हो सकेगी। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) अधिकारियों के मुताबिक बनारसी साड़ी में कच्चे माल की उपलब्धता और बिक्री बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इससे रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन, वियतनाम से सस्ता होगा बनारसी सिल्क

वियतनाम और चीन से आने वाला सिल्क काफी महंगा होता है। 5500 से लेकर 5800 रुपये प्रति किलो सिल्क का दाम होता है। जबकि पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के सिल्क का दाम पांच हजार रुपये प्रति किलो है। जिले में ही उत्पादन शुरू होने से बुनकरों और उद्यमियों के लिए सिल्क सस्ता पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed