फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Mayawati said Amit Shah Kasab

अमित शाह जैसा कोई 'कसाब' नहीं : मायावती

Tue, 28 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,
ब्यूरो,अमर उजाला, Updated Tue, 28 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Now Mayawati said Amit Shah Kasab
मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज जहां मुस्लिम बहुल आजमगढ़ जिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला वहीं उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं को भी रिझाने का प्रयास किया। मायावती ने कहा कि अमित शाह जैसा कोई कसाब नहीं है।

विज्ञापन


आजमगढ़ में आयोजित रैली में मायावती ने कहा कि अबतक के चुनाव से जो संकेत मिल रहे है उससे बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। भाजपा दूसरे या तीसरे स्थान पर आने के लिए चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमित शाह का 'कसाब' कहना शर्मनाक है। अमित शाह जैसा कोई 'कसाब' नहीं है। भाजपा के गुरु-चेला मोदी और शाह के बुरे दिन आने वाले हैं। कहा कि सपा के बबुआ को कोई बचा नहीं पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा क‌ि सपा के गुंडों को जेल भेजा जाएगा। जिन बेकसूरो को अपराधी बना कर जेल भेजा गया है, सरकार बनने पर जांच करा कर उन्हें छोड़ा जाएगा। किसानों की बकाया राशि का भुगतान करा दिया जाएगा।

भाजपा मतलब जुमलेबाज पार्टी : मायावती

Now Mayawati said Amit Shah Kasab
मायावती
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। इसमें बसपा को अधिकतर वोट पड़ रहा है। दावा किया कि आगे के दो चरणों में बीएपी को वोट पड़ेगा। पार्टी 300 सीट जितेगी। बसपा की अपने बलबूते सरकार बनेगी। 

उन्होंने जनता से अपील की कि विरोधी पार्टी को वोट न देकर बसपा को वोट दें। कहा कि सपा के 5 और भाजप के करीब तीन साल के शासन में इनकी गलत नीतियों से जनता में आक्रोश है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की हिम्मत नहीं है। सपा अपराध, भ्रष्टाचार का प्रतीक है।


मायावती ने कहा कि पूरे प्रदेश में चोरी, डकैती, महिला उत्पीड़न, दंगे हो रहे हैं। चुनाव में भी ऐसी घटनाएं हो रही है। विकास के काम भी अधुरे हैं। सपा ने जो भी काम किए हैं, उसकी शुरुआत बसपा शासन में ही हो गई थी।  कहा कि सरकारी अधिकारी थोक में बदलते रहे हैं।

दावा ‌क‌िया क‌ि इस चनाव में सपा नेता ने पुत्र मोह के चलते शिवपाल का विरोध किया है। सपा का वोट दो खेमो में बंट जाएगा। अगर सपा को वोट देंगे तो वोट बेकार जाएगा। बसपा को वोट देना है। दलित वोट एकजुट है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन मिलने से मजबूती मिली है।

कहा कि नोटबंदी और वादाखिलाफी के चलते लोग भाजपा को वोट देने वाले नही है। आरोप लगाया कि विदेश से काला धन लाकर गरीबों के खाते में डालने का वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार बने पौने तीन साल हो गए हैं, किसी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ।

भाजपा को लोग जुमलेबाज पार्टी कहने लगे हैं। तीन माह पहले कालाधन रोकने के लिए बड़े नोटों को बंद किया गया जिससे लोग बेरोजगार हुए। लोग आज भी परेशान हैं। भाजपा ने अपने  लोगों के रूपये ठिकाने लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed