फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Kamdhenu will tell the purity of dairy products

अब डेयरी उत्पादों की शुद्धता बताएगी कामधेनु

Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now Kamdhenu will tell the purity of dairy products
डेयरी उत्पाद की शुद्धता अब कामधेनु गाय बताएगी। दरअसल, करखियांव में काशी को योजनाओं की सौगात देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को एकीकृत करने के लिए डेयरी मार्क का लोकार्पण किया। आईएसआई वाले लोगो पर कामधेनु लोगों को डेयरी उत्पादों की शुद्धता का भरोसा दिलाएगी। डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता का एकीकृत लोगो अब देश भर के डेयरी उत्पादों के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला एकीकृत लोगो और प्रमाणन चिन्ह डेयरी मार्क लांच किया। डेयरी मार्क केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जो प्रक्रिया में सुधार लाकर डेयरी क्षेत्र में गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को बताएगा। यह भारत में निर्मित और रिटेल किए गए डेयरी उत्पादों में उपभोक्ताओं के विश्वास को बेहतर बनाने में मदद करेगा और डेयरियों में खाद्य सुरक्षा के कार्यान्वयन में निरंतरता सुनिश्चित करेगा। साथ ही, डेयरी मार्क की शुरुआत से इस क्षेत्र में गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा। अब दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रमाणपत्र पोर्टल के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा। इसे आठ दिसंबर को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अधिसूचित किया गया था।
विज्ञापन

स्थायी संचालन के लिए है महत्वपूर्ण
डेयरी मार्क के एकीकृत लोगो के तहत बीआईएस-आईएसआई चिह्न, एनडीडीबी-गुणवत्ता चिह्न और साथ-साथ कामधेनु को चिन्हित किया गया है जो की उत्पाद, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली, प्रक्रिया के प्रमाणीकरण को दिखाता है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वास्थ्यकर दूध और दूध उत्पाद प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण मानदंड हैं। गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा और डेयरी क्षेत्र में एक स्थायी संचालन के लिए भी यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पाद की गुणवत्ता के बारे में करेगा आश्वस्त
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और बीआईएस क्रमश: प्रक्रिया और उत्पादों के प्रमाणीकरण में शामिल हैं। एनडीडीबी मानकों का पालन करने वाले सहकारी समितियों के विभिन्न डेयरी संयंत्रों को गुणवत्ता चिह्न प्रदान कर रहा है। बीआईएस दूध उत्पादों के लिए उत्पाद प्रमाणपत्र प्रदान करता है इसके तहत मिल्क पाउडर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, आंशिक रूप से स्किम्ड मिल्क पाउडर, कंडेस्ट मिल्क और शिशु आहार उत्पाद आते हैं। अनुरूपता मूल्यांकन योजना अब प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाएगी और आसानी से पहचाने जाने वाले लोगो (चिन्ह) की मदद से उपभोक्ताओं को डेयरी उत्पाद की गुणवत्ता के बारे में आश्वस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed