फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now it will be easier to send parcels from railways barcodes will be placed on parcels

तकनीक: अब रेलवे से पार्सल भेजना और होगा आसान, पार्सलों पर लगेगा बारकोड, घर से कर सकेंगे निगरानी

Wed, 29 Dec 2021 02:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Dec 2021 02:31 PM IST
सार

 नए पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत प्रत्येक पार्सल पर बार कोड लगाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तकरीबन नौ स्टेशनों के पार्सल कार्यालय पर बार कोड को लगाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Now it will be easier to send parcels from railways barcodes will be placed on parcels
प्रत्येक पार्सल पर बार कोड लगाया जाएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से पार्सल भेजने पर आपका बंडल का अगर कैरी ओवर (आगे के स्टेशन पर पहुंच गया) हुआ तो आपके द्वारा बुकिंग के वक्त दिए गए मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना मिल जाएगी। वहीं यदि किसी प्रकार आपका बंडल किसी अन्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचता है तो उसकी भी सूचना आपको मिल जाएगी।

विज्ञापन


आप अपने पार्सल बंडल के नंबर को ऑनलाइन ट्रेस कर उसकी निगरानी कर सकेंगे। नए पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत प्रत्येक पार्सल पर बार कोड लगाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तकरीबन नौ स्टेशनों के पार्सल कार्यालय पर बार कोड को लगाने की तैयारी की जा रही है। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के ऑनलाइन होने से उपभोक्ताओं और रेल कर्मियों दोनों का ही काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर लगाने की तैयारी
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, शाहगंज, जौनपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व प्रयागराज घाट स्टेशन शामिल हैं। वाराणसी स्टेशन पर चार कंप्यूटर और मशीनें इसके लिए पहुंच गई है। मशीनों के लिए वायरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिचौलियों से लोगों को मिलेगी राहत

रेलवे से पार्सल भेजने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रणाली से काफी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को पार्सल में बिचौलियों के हस्तक्षेप की शिकायत थी। बिचौलिये ज्यादा कीमत वसूल कर लेते थे। अब कंप्यूटर के बिल के आधार पर उपभोक्ताओं को वही रकम चुकानी होगी, जो बिल में फीड होगा।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम फ्रेट रेखा शर्मा ने कहा मंडल के पार्सल कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक कांटा, बार कोड स्कैनर, कंप्यूटर आदि उपकरण लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही लोगों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। पूरी व्यवस्था को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed