फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now e-rickshaws of Varuna Gomti zone will not go to Kashi zone in varanasi

नई व्यवस्था लागू: अब काशी जोन में नहीं जाएंगे वरुणा- गोमती जोन के ई-रिक्शे, QR कोड से मिलेगी जानकारी

Wed, 11 Sep 2024 01:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Sep 2024 01:25 PM IST
सार

वाराणसी जिले के काशी जोन में ई-रिक्शा के संचालन की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने क्यूआर कोड लगाकर ट्रैफिक पुलिस लाइन से सवारी वाहन रवाना किया। 

विज्ञापन
Now e-rickshaws of Varuna Gomti zone will not go to Kashi zone in varanasi
पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने क्यूआर कोड लगाकर ट्रैफिक पुलिस लाइन से सवारी वाहन किए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट के काशी जोन के 11 थाना क्षेत्र में मंगलवार को ई-रिक्शा के संचालन की नई व्यवस्था लागू हुई। अब जो ई-रिक्शा जिस थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत हैं, वह उसी क्षेत्र के रूट पर चलेंगे। वरुणा और गोमती जोन के ई-रिक्शा काशी जोन में नहीं आएंगे। यदि उन्हें कैंट स्टेशन आना होगा तो प्लेटफॉर्म नंबर नौ की तरफ आएंगे। रामनगर थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा नमो घाट और सामने घाट पुल के नीचे तक ही आएंगे। बगैर फिटनेस या दूसरे जोन के जो भी ई-रिक्शा काशी जोन में मिलेंगे, वह सीज कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने नई व्यवस्था के तहत ई-रिक्शा पर क्यूओर कोड लगाकर उन्हें रवाना किया। पहले दिन 101 ई-रिक्शा के चालक को हरा, पीला, नीला और लाल रंग आधारित क्यूआर कोड दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुगम यातायात के लिए ई-रिक्शा के संचालन की नई व्यवस्था बनाई गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले इस संबंध में शहर के व्यापारियों, ई-रिक्शा संचालकों और संभ्रांत लोगों से बातचीत की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था को ई-रिक्शा चालक सफल बनाएं। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा और एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर 1 - लाल रंग का क्यूआर कोड - जैतपुरा, आदमपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र

  • ई-रिक्शा लकड़ीमंडी से जगतगंज स्थित अमर उजाला तिराहा, प्रदीप होटल, राम कटोरा, कबीर मठ तिराहा तक जाएंगे।
  • लकड़ीमंडी से धूपचंडी, नाटी इमली, दारा नगर, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज तक जाएंगे।
  • भदऊं चुंगी से गोलगड्डा, हरतीरथ, मार्कंडेय, महावीर मंदिर, कालभैरव चौराहा होते हुए कोतवाली तक जाएंगे।
  • चौकाघाट पानी की टंकी से नाटीइमली, होते हुए डीएवी कॉलेज तक जाएंगे।
  • चौकाघाट पानी की टंकी से नाटीइमली, दारानगर से हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज तक जाएंगे।
  • कज्जाकपुरा से हनुमान फाटक होते हुए कोतवाली तक जाएंगे।
  • कसाईबाड़ा से जैतपुरा थाना होते हुए दारानगर तक जाएंगे।
  • छवि महल से नाटी इमली होते हुए दारानगर तक जाएंगे।
नोट: हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी के लिए सर्किल प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9984489239 पर संपर्क किया जा सकता है।

रूट नंबर 2 - पीला रंग का क्यूआर कोड - चेतगंज, सिगरा, दशाश्वमेध, चौक और लक्सा थाना क्षेत्र

  • ई-रिक्शा कैंट रेलवे स्टेशन से इंग्लिशिया लाइन, फूलमंडी, मलदहिया, जय सिंह चौराहा, पिशाचमोचन, चेतगंज तिराहा, बेनिया तिराहा, पियरी चौकी होते हुए कबीरचौरा तक जाएंगे।
  • चौकाघाट से तेलियाबाग, लहुराबीर, कशिका तिराहा, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए हरिश्चंद्र कॉलेज तक जाएंगे।
  • लहुराबीर से जय सिंह चौराहा, लोहमंडी चौराहा, प्रताप होटल के बगल गली से कैंट, रोडवेज बस अड्डा होते हुए धर्मशाला तक जाएंगे।
  • लहुराबीर से चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, गिरजाघर, पीडीआर मॉल, थाना लक्सा, औरंगाबाद, लल्लापुरा होते हुए सिगरा तक जाएंगे।
  • कैंट बस स्टैंड से अंधरापुल, चौकाघाट, तेलियाबाग होते हुए मरीमाई तक जाएंगे।
  • इंग्लिशिया लाइन से लहरतारा कैंसर हास्पिटल, सनबीम लहरतारा, न्यू लोको कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कम्यूनिटी हॉल, वाराणसी पब्लिक स्कूल, नगर निगम चौकी, भारत सेवा आश्रम होते हुए साजन तिराहा तक जाएंगे।

नोट: हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी के लिए सर्किल प्रभारी चेतगंज के मोबाइल नंबर 6389149203 पर संपर्क किया जा सकता है।

रूट नंबर 3 - हरा रंग का क्यूआर कोड - भेलूपुर थाना क्षेत्र

  • ई-रिक्शा रामापुरा से रेवड़ी तालाब, भेलूपुर होते हुए ब्रॉडवे तिराहा तक जाएंगे।
  • रामापुरा से रेवड़ी तालाब, चेतमणि चौराहा, संकुलधारा होते हुए खोजवा तक जाएंगे।
  • रामापुरा से रेवड़ी तालाब, रवींद्र चौराहा होते हुए गुरुधाम चौराहा तक जाएंगे।- रथयात्रा स्थित तनिष्क शोरूम से गुरुबाग से नीमामाई से कमच्छा होते हुए कोल्हुआ विनायका तक जाएंगे।
  • महमूरगंज अंडरपास के नजदीक ककरमत्ता से बजरडीहा, तेलियाना, शंकुलधारा (पुलिस चौकी खोजवा) तक जाएंगे।
  • भेलूपुर चौराहा, सोनारपुरा, पांडेय हवेली, अग्रवाल तिराहा, शिवाला कूड़ाघर तिराहा, रवींद्रपुरी चौराहा से गुरुधाम तिराहा तक जाएंगे।


नोट: हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी के लिए सर्किल प्रभारी भेलूपुर के मोबाइल नंबर 9451412755 पर संपर्क किया जा सकता है।

रूट नंबर 4 - नीला रंग का क्यूआर कोड - लंका और चितईपुर थाना क्षेत्र

  • ई-रिक्शा मालवीय चौराहा / बीएचयू चौराहा से रविदास गेट से पद्मश्री चौराहा से रविंद्रपुरी चौराहा तक जाएंगे।
  • रविंद्रपुरी चौराहा से पद्मश्री चौराहा से रविदास गेट से संकटमोचन तिराहा से संकटमोचन मंदिर होते हुए सुंदरपुर तक जाएंगे।
  • रविंद्रपुरी चौराहा से रविदास गेट से लंका थाना, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, सामने घाट पुल के नीचे, मदरवा मलहिया होते हुए रमना अंडरपास तक जाएंगे।
  • सामने घाट पुल से नगवा चौकी, मालवीय चौराहा, करौंदी, चितईपुर, कंदवा होते हुए अमरा अखरी तक जाएंगे।
  • सामने घाट से मालवीय चौराहा, नरिया, भिखारीपुर होते हुए चितईपुर तक जाएंगे।

नोट: हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी के लिए सर्किल प्रभारी भेलूपुर के मोबाइल नंबर 9451412755 और सर्किल प्रभारी मंडुवाडीह के मोबाइल नंबर 6389200353 पर संपर्क किया जा सकता है।

क्यूआर कोड से ई-रिक्शा चालक की मिलेगी पूरी जानकारी

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यात्री ई-रिक्शा पर बैठें तो क्यूआर कोड की फोटो ले लें। यदि वह किसी घटना के शिकार होंगे तो एक मिनट में ऑटो चालक को ट्रेस कर लिया जाएगा। आमजन tmstrafficvns.com से भी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि काशी जोन के ई-रिक्शा चालक परेशान न हों। अभी प्रत्येक दिन 100 से 125 ई-रिक्शा चालकों को क्यूआर कोड दिया जाएगा। ई-रिक्शा चालक ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थित टीएमएस कार्यालय से टोकन प्राप्त कर अपना क्यूओर कोड प्राप्त करने की जानकारी ले लें। वाहन चेकिंग के समय टोकन दिखाने पर पुलिस चालान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed