{"_id":"5eeca124136e8b38270b4686","slug":"now-corona-test-will-also-be-done-in-azamgarh-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आजमगढ़ जिला अस्पताल में भी होगा कोरोना टेस्ट, कंफर्मेटिव किट से मिलेगी फाइनल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आजमगढ़ जिला अस्पताल में भी होगा कोरोना टेस्ट, कंफर्मेटिव किट से मिलेगी फाइनल रिपोर्ट
Fri, 19 Jun 2020 04:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ अस्पताल आने वाले सर्जरी या गंभीर रोगों के इलाज में कोई बाधा न हो इसके लिए जिला अस्पताल ट्रू-नेट मशीन लगाई गई है। इससे पहले कोविड-19 की जांच की जाती है। मशीन से निगेटिव मरीजों की तो तुरंत पुष्टि हो जाती थी, लेकिन पॉजिटिव आने पर पुष्टि के लिए मरीज का सैंपल जांच के लिए लैब भेजना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में इसी मशीन से संक्रमण की पुष्टि के लिए एक नई कंफर्मेटिव किट भेजी गई है। इस किट यहीं पर मरीज में कोरोना संक्रमण है कि नहीं इसकी पुष्टी हो जाएगी।
विज्ञापन
नई कंफर्मेटिव किट से जिला अस्पताल में कोरोना संक्रण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मरीजों को भी लाभ होगा। पहले पॉजिटिव की पूरी पुष्टि नहीं होने पर मरीज को कहां रखा जाए। इसके लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान रहता था। क्योंकि पुष्टि से पहले आइसोलेट किया नहीं जा सकता। शेल्टर होम की व्यवस्था अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ही संक्रमण की तुरंत पुष्टि होने पर मरीज को तुरंत चिह्नित अस्पतालों में आइसोलेट किया जा सकेगा। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नई किट से जिला अस्पताल में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा सकेगी। इससे मरीज और स्वास्थ्य विभाग दोनों को राहत मिलेगी। पहले लैब से पुष्टी होने से मरीज को लेकर परेशान रहना पड़ता था।
विज्ञापन