फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Congressmen will wash BHU campus with Ganga water

गंगाजल बनाम गंगाजल : अब बीएचयू परिसर को गंगाजल से धोएंगे कांग्रेसी, भाजपा पर लगाया काशी को कलंकित करने का आरोप

Mon, 19 Feb 2024 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क, नेटवर्क Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 04:56 AM IST
सार

इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया है। साथ ही तय किया गया कि कांग्रेस नेता बीएचयू परिसर में उस स्थान को गंगाजल से धुलेंगे, जहां आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसमें भाजपा से जुड़े लोग शामिल थे। यह कहना है महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे का।

विज्ञापन
Now Congressmen will wash BHU campus with Ganga water
IIT BHU

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद गोदौलिया चौक को गंगाजल से धोने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया है। साथ ही तय किया गया कि कांग्रेस नेता बीएचयू परिसर में उस स्थान को गंगाजल से धुलेंगे, जहां आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसमें भाजपा से जुड़े लोग शामिल थे। यह कहना है महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे का।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रविवार को मैदागिन स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ लापरवाही की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से अर्चक की व्यवस्था नहीं की गई। गर्भगृह में राजेंद्र तिवारी बबलू को पूजा कराने की अनुमति दी गई। राहुल के जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़कों को गंगाजल से धुल रहे थे। यह ठीक नहीं है। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल श्रीवास्तव अन्नू ने कहा कि भाजपाइयों ने गोदौलिया चौराहे को गंगाजल से धोकर अपनी खराब मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने गोदौलिया चौराहे को गंगाजल से धोकर बनारस की मर्यादा कलंकित की है। इससे काशी शर्मसार हुई है। इस अशोभनीय कृत्य के लिए भाजपा नेतृत्व को काशी की जनता से माफी मांगनी चाहिए। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष उपाध्याय ने कहा यह घटना निंदनीय है। भाजपा इस के लिए माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निंदनीय है घटना, करेंगे विरोध
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। काशी में इसका व्यापक रूप से विरोध किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed