फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now city will be start in all hospital of up

खुशखबरीः यूपी के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Tue, 21 Feb 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Feb 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
now city will be start in all hospital of up
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरुण सिन्हा ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी अस्पतालों में जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। पीपीपी मॉडल पर यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को वाराणसी पहुंचे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिन्हा ने जिला और मंडलीय अस्पताल का दौरा करने के बाद ये बातें कही।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में जांच संबंधी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच, पर्याप्त दवा की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि अस्पतालों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आउटसोर्सिंग के तहत चल रहे काम की नियमित मॉनीटरिंग का निर्देश संबंधित एजेंसी और अस्पताल से जुड़े अधिकारियों को गया है। बताया कि प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मशीन भेजी गई लेकिन तकनीकी खराबी से चल नहीं पा रही है। यह भी बताया कि 18 मंडलीय अस्पतालों और 18 जिला अस्पतालों में डायलिसिस सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में यह दस बेड का और जिला अस्पताल में पांच बेड का होगा। इसके अलावा जिला अस्पताल की तरह स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। संबंधित जांच केंद्र पर सैंपल भेजकर जांच कराकर रिपोर्ट दी जाएगी।

बताया कि अस्पतालों में 40 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है। इसे पूरा करने की कवायद चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed