{"_id":"5bc6e732bdec2269ac7ede50","slug":"now-book-genral-ticket-of-train-by-mobile-in-north-east-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे: अनारक्षित टिकट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, मोबाइल से ऐसे बनाएं टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे: अनारक्षित टिकट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, मोबाइल से ऐसे बनाएं टिकट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 16 अक्टूबर से संपूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे में यूटीएस एप के माध्यम से स्मार्ट फोन पर अनारक्षित पेपर लेस मोबाइल टिकट की सुविधा प्रारंभ कर दी है। मोबाइल के माध्यम से रेलवे स्टेशन के पांच किलोमीटर के दायरे में तथा रेलवे लाइन व स्टेशन से 15 मीटर दूरी से अनारक्षित टिकट बुक किये जा सकेंगे।
प्लेटफार्म टिकट रेलवे स्टेशन के दो किलोमीटर के दायरे में मिलेंगे। यह टिकट एंड्रायड या स्मार्ट फोन से यूटीएस ऐप के माध्यम से किये जा सकेंगे। इसके माध्यम से यात्री साधारण यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट व सीजन टिकट बुक कर सकेंगे। पेपर लेस टिकट का निरस्तीकरण स्वीकार नहीं होगा।
पेपर लेस प्लेटफार्म टिकट बुक करने के समय से दो घंटे के लिए बैध होगा। वर्तमान में यह यात्रा टिकट क्षेत्रीय रेलवे के दायरे तक ही जारी होगा। यात्री आर वायलेट के माध्यम से दस हजार रूपये का अधिकतम रिचार्ज करा सकते हैं जिसमें रिचार्ज के समय रिचार्ज धनराशि के पांच प्रतिशत का बोनस दिया जायेगा।
विज्ञापन
इसके भुगतान को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, पेटीएम तथा यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकेगा।