{"_id":"5c1bc17dbdec2256c50f3c68","slug":"now-all-poors-get-lpg-gas-connection-under-ujjawala-yojna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना: मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पर बड़ा फैसला, अब इनको भी फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना: मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पर बड़ा फैसला, अब इनको भी फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर
Fri, 21 Dec 2018 11:03 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
एक मई 2016 को पीएम ने बलिया से किया था योजना का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला योजना का सरकार विस्तार करने जा रही है। अब उन सभी गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा, जिनके पास राशन कार्ड होगा। शर्त यह होगी कि लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। इस योजना से पूर्वांचल के लाखों लोगों को फायदा होगा। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों पर आवेदन लिए जाने लगे हैं।
सरकार ने सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराने के लिए उज्ज्वला योजना के विस्तार संबंधी पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दी। मंडल व जिला स्तर पर योजना को मूर्त रूप देने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं और आवेदन लिए जाने लगे हैं। दो-तीन दिन में कनेक्शन भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य था। अब उन सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलेगा, जिनके पास कनेक्शन नहीं है। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इस निर्णय से अब शत प्रतिशत परिवारों तक एलपीजी सुविधा पहुंच सकेगी।

सिलेंडर की कीमत किस्तों में अदा करने की छूट
उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार तेल कंपनियों को प्रति कनेक्शन 1600 रुपये सब्सिडी देती है। यह सिलेंडर की जमानत और फिटिंग शुल्क के लिए होती है। ग्राहकों को चूल्हा खुद खरीदना होता है। लाभार्थी पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए चूल्हे और पहले भरे हुए सिलेंडर की कीमत मासिक किस्तों में भरने की छूट भी देती है।
किस्त भी छह सिलेंडर की डिलिवरी के बाद सातवें सिलेंडर से शुरू होती है।इंडेन, वाराणसी के असिस्टेंट मैनेजर सत्यम मिश्रा ने कहा कि राशन कार्ड से जुड़े सभी 18 वर्ष या उससे ऊपर के उपभोक्ता उज्ज्वला योजना का लाभ ले सकेंगे। एजेंसियों पर आवेदन लिया जा रहा है। दो से तीन दिन में कनेक्शन देने का काम शुरू हो जाएगा।
यह लाना होगा साथ में
राशन कार्ड की कापी, आधार कार्ड (18 वर्ष से ऊपर को ही कनेक्शन)