{"_id":"5f43910a8ebc3e3cc10e9823","slug":"notice-to-two-private-hospitals-taking-arbitrary-money-from-corona-patients-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी में कोरोना मरीजों से मनमाना पैसा लेने वाले दो निजी अस्पतालों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी में कोरोना मरीजों से मनमाना पैसा लेने वाले दो निजी अस्पतालों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी
Mon, 24 Aug 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीजों के बेहतर के इलाज के लिए वाराणसी जिले में निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल तो बनाया गया है लेकिन यहां भर्ती होने वाले मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना पैसा लिया जा रहा है। दूसरी ओर लिए गए पैसे की कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
मरीजों, परिजनों की शिकायत पर अब सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने एपेक्स हॉस्पिटल भिखारीपुर और मेडविन हॉस्पिटल मैदागिन को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर पूरे मामले में जवाब तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि मरीजों और परिजनों द्वारा शासन में अधिक धनराशि लिए जाने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
इसके आधार पर कार्रवाई हुई है। इलाज के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेना खेदजनक है। दो दिन के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ ने नोटिस की कॉपी जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को भी दी है।