{"_id":"5e1e00c68ebc3e4b556407d0","slug":"notice-to-two-leaders-accused-of-commenting-on-congress-during-priyanka-gandhi-visit-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस पर की थी टिप्पणी, अब पार्टी के दो नेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस पर की थी टिप्पणी, अब पार्टी के दो नेताओं को नोटिस
Tue, 14 Jan 2020 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में काग्रेसं नेता को रोक दिया गया श्रीमठ के बाहर हंगामा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
दस जनवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के समय पार्टी को लेकर की गई टिप्पणी के आरोप में दो कांग्रेसी नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मंगलवार को कांग्रेस नेता विनय राय और श्वेता राय से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
वाराणसी दौरे के दौरान पंचगंगा घाट स्थित मठ में प्रियंका गांधी ने कुछ कार्यकर्ताओं और बीएचयू के छात्रों से मुलाकात की थी। उस सूची में विनय और श्वेता राय का नाम नहीं था।
विज्ञापन
इससे नाराज दोनों नेताओं ने सूची बनाने में भेदभाव और पार्टी में हाल ही में शामिल लोगों को अधिक तवज्जो देने का आरोप लगाया था।
Trending Videos
इसी को लेकर इन दोनों नेताओं पर कार्रवाई की गई। नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेतृत्व का विरोध और कांग्रेस विरोधी अवांछनीय टिप्पणियां की गईं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। एक सप्ताह में जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।