{"_id":"61eee0720a6648231f60d331","slug":"notice-to-sp-mlc-ashutosh-sinha-for-violation-of-model-code-of-conduct-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस, 48 घंटे के अंदर मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस, 48 घंटे के अंदर मांगा गया स्पष्टीकरण
Mon, 24 Jan 2022 10:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:52 PM IST
सार
शिकायत प्राप्त हुई कि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रचार किया गया। मुद्रित प्रचार सामग्री/पैम्पलेट वितरित किये गये।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी में उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर, अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) ने सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। साथ ही कलेक्ट्रेट में प्रचार सामग्री बांटने के संबंध में 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने नोटिस जारी करते हुए यह भी निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में यह मानते हुए की इस संबंध में उन्हें कुछ नहीं कहना हैं, प्रकरण को निर्वाचन आयोग को विधिक कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर शिकायत प्राप्त हुई कि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रचार किया गया। मुद्रित प्रचार सामग्री/पैम्पलेट वितरित किये गये। जो आदर्श आचार संहिता/लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा- 127 (क) के उल्लंघन की परिधि में आता है।
विज्ञापन