फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to owners of 100 dilapidated buildings including Ali Building with 500 shops

Varanasi News: 500 दुकानों वाली अली बिल्डिंग समेत 100 जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस

Sat, 13 Jul 2024 06:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Notice to owners of 100 dilapidated buildings including Ali Building with 500 shops
नगरपालिका क्षेत्र में दर्जनों जर्जर मकान और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स भवन मौत का सामान बनकर खड़े हैं। ऐसे में नगरपालिका प्रशासन ने नगर के अली बिल्डिंग सहित 100 भवनों को चिह्नित किया है। इन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। बारिश के समय इन जर्जर भवनों को खाली नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से व्यावसायिक भवन मालिकों को नोटिस जारी होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग में 500 से अधिक दुकानें हैं। प्रतिदिन लगभग 15 से 20 हजार ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार अली बिल्डिंग का भवन जर्जर हाल में हो गया है। ऐसे में बारिश के मौसम में हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। इसी क्रम में नगर पालिका प्रशासन की ओर से हट्ठीमदारी, चौक, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, रौजा, सहित अलग-अलग मुहल्लों के 100 जर्जर हो चुके भवन और व्यावसायिक भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अन्य भवनों को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि इसके उलट जिले से नगर पंचायत कोपागंज, अमिला, अदरी, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी, वलीदपुर, चिरैयाकोट, कुरथीजाफरपुर, दोहरीघाट, वलीदपुर द्वारा अभी तक जर्जर भवनों को चिह्नित नहीं किया गया है। इससे जर्जर भवनों को लेकर लोग दहशत में जी रहे हैं। बता दें कि शहर के कई हिस्सों में बनी संकरी गलियों में रोज बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई गलियों की हालत तो ऐसी है कि वहां दो बाइक एक साथ नहीं जा सकती हैं। जबकि इन गलियों में दशकों पहले बने मकान पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इसमें कई जर्जर भवनों को नगर पालिका की ओर से पूर्व में जर्जर चिह्नित कर इसकी सूचना जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद भी नहीं चेत रहा नगर पंचायत प्रशासन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित संकरे रास्ते के पास आठ दिसंबर 2023 को एक खाली प्लॉट की जर्जर दीवार ढहने के चलते शादी की रस्म करने आए 23 लोग दब गए थे। राहत कार्य के बाद एक बच्चा और चार महिलाओं की हादसे में मौत हो गई थी। जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के एक वर्ष बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर भवनों को चिह्नित करने में उदासीनता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश शुरू होने पर ही नोटिस भेजने पर सवाल
शासन प्रशासन की तरफ से मानसून शुरू होने से पहले ही बरसात से बचाव की कवायद कागज पर ही नजर आ रही है। बरसात शुरू होने के बाद जर्जर भवनों को चिह्नित करने के साथ ही भवन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है।






प्रथम दृष्टया नगर के व्यावसायिक कॉम्पलेक्स अली बिल्डिंग सहित 100 जर्जर भवन मिले है। भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed