फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to health workers for asking for money for delivery

प्रसव के लिए रुपये मांगने पर स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस

Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to health workers for asking for money for delivery
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में प्रसव के लिए पांच हजार रुपये लेने की मरीज के परिजन की शिकायत की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। जांच में परिजन के साथ ही वार्ड नंबर एक में ड्यूटी पर तैनात लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। वहीं, अस्पताल की एसआईसी की ओर से वार्ड, ऑपरेशन ड्यूटी सहित मरीजों के जांच, इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मंगलवार को विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सरिता भदौरिया के नेतृत्व में आई समिति के सामने एक मरीज के परिजन ने प्रसव के लिए पांच हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत की थी। अध्यक्ष ने एसआईसी से जांच कर मामले की रिपोर्ट तलब की थी। इस बीच मंगलवार देर रात भी एक मरीज से प्रसव के नाम पर रुपये मांगे जाने की चर्चा बुधवार को अस्पताल परिसर में जोरों पर रही। हालांकि, इसकी शिकायत नहीं की गई। वहीं, इस पूरे मामले में डॉ. सुभाष की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। एसआईसी ने बताया कि कमेटी को पूरे तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed