फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to EO and JE for standing cleaning vehicles in Jaunpur stopped salary of two cleaning inspectors 

जौनपुर: 23 सफाई वाहनों के बेकार खड़े होने पर ईओ और जेई को नोटिस, बदहाली पर दो सफाई इंस्पेक्टरों का रोका वेतन

Tue, 22 Jun 2021 10:17 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 22 Jun 2021 10:17 PM IST
सार

अमर उजाला अखबार ने सोमवार को 'लाखों के सफाई वाहन बेकार' शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में रोजाना 97 टन कूड़ा निकलता है।

विज्ञापन
Notice to EO and JE for standing cleaning vehicles in Jaunpur stopped salary of two cleaning inspectors 
महीनों से खराब पड़े सफाई वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर शहर में सफाई के लिए खरीदे गए 23 वाहनों के चार माह से निष्प्रयोज्य खड़े होने को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को नोडल अधिकारी नगर निकाय व एडीएम भू व राजस्व राज कुमार द्विवेदी ने अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता को नोटिस जारी किया है। जबकि शहर में सफाई सुविधा बदहाल होने को लेकर दो सफाई इंस्पेक्टरों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। अमर उजाला अखबार ने सोमवार को इस मुद्दे को उठाया था।

विज्ञापन


चार माह पहले खरीदे गए थे वाहन
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में रोजाना 97 टन कूड़ा निकलता है। प्रमुख सड़कों व बाजारों की सफाई कर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ ले रहे हैं। लेकिन मोहल्लों में रोज कूड़ा उठान नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। मोहल्लों से कूड़ा उठान के लिए तकरीबन ढाई करोड़ से 32 वाहन खरीदने की योजना थी। इसमें से 23 वाहन चार माह पहले ही खरीदे जा चुके थे। इन्हें जलकल विभाग के परिसर में रखा गया है। इन वाहनों का उपयोग नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन

अमर उजाला अखबार ने सोमवार को 'लाखों के सफाई वाहन बेकार' शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिम्मेदारों की तंद्रा टूटी। मामले में अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता को नोटिस देते हुए सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर दो सफाई इंस्पेक्टरों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्रवाई की गई।

इस संबंध में नोडल अधिकारी नगर निकाय राज कुमार द्विवेदी का कहना है कि वाहन क्यों खड़े है, इसका स्पष्टीकरण देने के लिए ईओ व जेई को नोटिस दी गई है। वहीं सफाई व्यवस्था बदहाल होने को लेकर दो सफाई इंस्पेक्टर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed