फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to 94 BHU teachers in case related to Prof. Omshankar

BHU के 94 शिक्षकों को नोटिस: कुलपति ने की बड़ी कार्रवाई, कैंपस में मचा हड़कंप; प्रो. ओमशंकर से जुड़ा है मामला

Fri, 07 Jun 2024 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में प्रोफेसर ओमशंकर का समर्थन करने वाले 94 शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस पाने वालों में आईएमएस के अलावा बीएचयू के प्रोफेसर और शिक्षक भी शामिल हैं। कुलपति से अनशन खत्म कराने और मरीजों के हित में फैसला लेने की अपील पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Notice to 94 BHU teachers in case related to Prof. Omshankar
आईएमएस बीएचयू के हृदय विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर के अनशन का समर्थन करने वाले बीएचयू के 94 शिक्षकों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।इन लोगों ने कुलपति को पत्र लिखकर प्रोफेसर ओमशंकर का अनशन खत्म कराने और मरीजों के हित में जल्द से जल्द फैसला लेने की अपील की थी।
विज्ञापन


इसको विश्वविद्यालय के नियमों के विपरीत मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। खास बात यह है कि नोटिस पाने वालों में आईएमएस के अलावा बीएचयू के अन्य संकायों के प्रोफेसर और शिक्षक भी शामिल है।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा तल और पांचवां आधा तल हृदय रोगियों के लिए आवंटित करने की मांग को लेकर 11 मई से प्रोफेसर ओमशंकर ने अपने विभाग में अनशन किया था। 20 दिन तक(30 मई 2024) चले अनशन के दौरान सपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के साथ ही बीएचयू और आईआईटी के शिक्षकों, छात्रों ने समर्थन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आईएमएस बीएचयू के डॉक्टरों, बीएचयू के विधि संकाय, महिला महाविद्यालय सहित अन्य संकायों के 94 शिक्षकों ने 20 मई को कुलपति को एक पत्र देकर प्रोफेसर ओमशंकर के खराब होते जा रहे स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन खत्म कराने की अपील की थी।

इसमें उन्होंने विशेष कर कोरोना के बाद हृदय रोग के बढ़ने और पूर्वांचल के मरीजों के लिए बीएचयू अस्पताल को बेहतर सुविधाओं वाला अस्पताल बताया था। बीएचयू के डिप्टी रजिस्ट्रार विजिलेंस एंड काँफिडिशियल सेक्शन ने 6 जून को सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक सपताह में यह जवाब मांगा है कि कुलपति को दिए गए पत्र पर उनके हस्ताक्षर हैं कि नहीं।

आईएमएस निदेशक के पत्र का भी दिया था हवाला

शिक्षकों ने आईएमएस निदेशक के आठ मार्च 2024 के उस पत्र का भी हवाला दिया था। जिसमें उन्होंने प्रो. ओमशंकर को एसएसबी का चौथा तल, पांचवा आंधा तल मरीजों के लिए देने की बात लिखी थी। उस पर निदेशक के हस्ताक्षर, आईएमएस के डीन की भी साइन थी। इसमें निदेशक ने एमएस को तत्काल कार्रवाई की बात भी कही थी।

नोटिस से शिक्षकों में नाराजगी, विरोध की तैयारी

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। शुक्रवार की शाम तक एक-एक कर सभी को नोटिस मिलने लगा। इधर जैसे ही नोटिस आया, सब शिक्षक एक दूसरे से पूछने लगे। बातचीत में शिक्षकों का कहना है कि मरीजों के हित में अगर कुलपति को पत्र देकर अपील किया गया तो यह कोई गलत नहीं है।

इस पर नोटिस जारी करना गलत है। अब शिक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के विरोध में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अगले एक दो दिन में शिक्षक अधिकारियों से मिलकर इस पर आपत्ति जताने की तैयारी में भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed