फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to 570 hotels of Varanasi including five star Taj attachment action for non-payment of license fees

UP News: पांच सितारा ताज समेत वाराणसी के 570 होटलों को नोटिस, लाइसेंस फीस जमा न करने पर कुर्की की कार्रवाई

Fri, 20 Oct 2023 03:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

वाराणसी शहर के पांच सितारा ताज समेत 570 होटल नगर निगम को लाइसेंस फीस नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे होटलों पर अब नगर निगम प्रशासन शिकंजा कसेगा। 

विज्ञापन
Notice to 570 hotels of Varanasi including five star Taj attachment action for non-payment of license fees
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के पांच सितारा ताज समेत 570 होटल नगर निगम को लाइसेंस फीस नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे होटलों पर अब नगर निगम प्रशासन शिकंजा कसेगा। लाइसेंस फीस जमा न करने की दशा में नगर निगम प्रशासन इन होटलों पर पेनाल्टी लगाने के साथ ही सीज करने की कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ी तो लाइसेंस फीस वसूलने के लिए इन चिह्नित होटलों की कुर्की भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन


शहर मेंं तकरीबन ढाई हजार से अधिक छोटे-बड़े होटल संचालित हो रहे हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं बचा है जहां होटल न खुले हों। नगर निगम की बैठकों में लगातार राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम अपने कर निरीक्षकों से होटलों का सर्वे कराना शुरू किया है।
विज्ञापन


नियमानुसार होटल का कारोबार करने वालों को नगर निगम में लाइसेंस फीस जमा करनी होती है। इसी आधार पर उनका कर निर्धारण और पंजीकरण किया जाता है। ज्यादातर होटल कारोबारी पर्यटन, प्रशासन, फायर, फूड और पुलिस विभाग से लाइसेंस ले लेते हैं, लेकिन नगर निगम में लाइसेंस फीस जमा नहीं करते हैं। जबकि, पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने पर्यटन नीति के तहत होटल कारोबारियों को काफी सहूलियत भी दी थी। इसके बाद भी लाइसेंस फीस देने से होटल कारोबारी कतराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरों और आमदनी का भी होगा सर्वे

होटलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम जोनवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सर्वे करा रहा रहा है। इनमें कमरों की संख्या और आमदनी का भी सर्वे किया जा रहा है। इसी आधार पर होटलों से कर वसूला जाएगा। सर्वे के दौरान बगैर लाइसेंस वाले होटलों की भी पहचान की जाएगी। ताकि, उनसे भी वसूली की जा सके। इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

होटलों के नाम देखने के लिए क्लिक करें


 

कई होटलों ने दस सालों से फीस जमा नहीं किया

नगर निगम के लाइसेंस प्रभारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि ताज समेत 570 होटलों को नोटिस देकर लाइसेंंस फीस जमा करने को कहा गया है। फीस जमा न होने पर सीज और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कई होटलों ने बीते दस सालों से फीस जमा नहीं किया है। इन पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। 

बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने कहा कि  नियम है कि हर साल जैसे बाकी विभागों में फीस जमा की जाती है, उसी प्रकार नगर निगम में भी जमा करें। कुछ होटल कारोबारी लापरवाही के कारण लाइसेंंस फीस नहीं जमा करते हैं। सभी होटल कारोबारियों से आग्रह किया गया है लाइसेंस फीस जमा कर दें ताकि परेशानी से बच सके। 

लाइसेंस फीस के लिए स्लैब

  • - पांच सितारा - 24 हजार रुपये
  • - तीन सितारा- 18 हजार रुपये
  • - अन्य होटल - 2 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed