फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to 14 private hospitals taking arbitrary money

मनमाना पैसा लेने वाले 14 निजी अस्पतालों को नोटिस

Sun, 16 May 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to 14 private hospitals taking arbitrary money
वाराणसी। जिले में कोरोना मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना पैसे लेने वाले अस्पतालों पर आखिर गाज गिर ही गई। जिले के ऐसे 14 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इन निजी अस्पतालों से 2 दिनों के भीतर जवाब न मिलने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है, उसमें एपेक्स, पॉपुलर, ओमेगा सहित कई बड़े अस्पताल हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 14 निजी अस्पताल ज्यादा शुल्क ले रहे हैं। सुविधाओं के नाम पर अतिरिक्त शुल्क नर्सिंग केयर, विशेषज्ञ विजिट आदि के नाम पर भी लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि नोटिस जारी होने के बाद शुल्क निर्धारित करते हुए 2 दिन के भीतर सूचना मांगी गई है। नहीं देने पर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अस्पताल की कोविड मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों को नोटिस
एपेक्स हॉस्पिटल भिखारीपुर, पॉपुलर हॉस्पिटल बछांव, पॉपुलर हॉस्पिटल डीएलडब्ल्यू, नोवा हॉस्पिटल शिवपुर, ओमेगा प्लस हॉस्पिटल सुंदरपुर, लक्ष्मी हॉस्पिटल कैंट, साईनाथ हॉस्पिटल सुंदरपुर, जनता हॉस्पिटल आखिरी बाईपास, डीपी मेडिकल सेंटर पहड़िया, एसएएस हॉस्पिटल हरहुआ, वरसोवा हॉस्पिटल चितईपुर, सूर्योदय इंडिया हॉस्पिटल भोजुवीर, मिडविन हॉस्पिटल मैदागिन, उपकार हॉस्पिटल सुंदरपुर,
---
36 अस्पतालों पर विशेष नजर
जिले के 36 ऐसे अस्पताल हैं, जिन पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। सीएमओ ने बताया कि जांच के बाद इन अस्पतालों में शासन से निर्धारित दरों के समतुल्य ही इलाज की दरें पाई गई हैं। इन अस्पतालों पर जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की नजर रखी जा रही है।
हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ओरियाना हास्पिटल, दीर्घायु हास्पिटल, शुभम् सद्भावना हास्पिटल, सिंह मेडिकल एण्ड सर्जिकल सेण्टर, शिव सर्जिकल हास्पिटल, ओपल हास्पिटल, मेरीडियन हास्पिटल, अलकनन्दा हास्पिटल, कल्पना मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल, एलायंस हास्पिटल, महाश्वेता हास्पिटल, त्रिमूर्ति हास्पिटल, फोर्ड हॉस्पिटल, मैक्सवेल हास्पिटल, सरभ हास्पिटल, गैलेक्सी हास्पिटल,
ज्ञानविष्णु हास्पिटल, इन्द्रा हास्पिटल, रूद्रकाशी हास्पिटल, जे.पी. नर्सिंग होम, सार्थक सर्जिकल सेण्टर, कुलवन्ती हास्पिटल, अनन्त हास्पिटल, आलोक हास्पिटल,

सन्मुख हास्पिटल, रॉयल मैटर्निटी एण्ड नर्सिंग होम, न्यू जागृति हास्पिटल, स्मार्ट मेडिसिटी, शिवम हास्पिटल, राम बिलास हास्पिटल, मांराजवती हास्पिटल, केयर हास्पिटल, खुशहाल हास्पिटल, संतुष्टि हास्पिटल, श्री रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed