फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nothing is safe in UP Akhilesh Yadav taunts on Mirzapur cash van loot case

UP News: 'यूपी में कुछ भी सुरक्षित नहीं...' मिर्जापुर की वारदात पर अखिलेश यादव का तंज, सरकार से की ये मांग

Tue, 12 Sep 2023 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

मिर्जापुर में मंगलवार को दिनदहाड़े दुस्साहिसक वारदात को अंजाम दिया गया। गार्ड और कैशियर समेत चार लोगों को गोली मारकर 39 लाख रुपए लूट लिए गए। इस घटना पर सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी में कुछ भी सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
Nothing is safe in UP Akhilesh Yadav taunts on Mirzapur cash van loot case
कैश बॉक्स लेकर भागता बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर में मंगलवार को दिनदहाड़े दुस्साहिसक वारदात को अंजाम दिया गया। बैंक की कैश वैन पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। गार्ड और कैशियर समेत चार लोगों को गोली मारकर 39 लाख रुपए लूट लिए। मिर्जापुर की इस घटना पर सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी में कुछ भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


मिर्जापुर की वारदात से संबंधित तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव ने लिखा, 'मिर्जापुर में बैंक के बाहर सरेआम गार्ड की हत्या एवं 22 लाख की लूट से उप्र भयभीत है। घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज किया जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। उप्र में घर, दुकान, बैंक कुछ भी सुरक्षित नहीं है। झूठे इवेटों, चुनाव और वीवीआईपी की आवभगत में ही लगे प्रशासन के पास जनता की सुरक्षा के लिए समय ही कहां है।
विज्ञापन

 

दिनदहाड़े वारदात से शहर में दहशत

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में कैश लेकर आए कैश वैन पर मंगलवार की दोपहर पौने एक बजे दिन दहाड़े दो बाइक सवार चार बदमाशों ने हमला बोल दिया। कई राउंड गोलियां चलीं, कैश बैंक के गार्ड और दो कैशियर को गोली मारकर कैश से भरा बक्सा, बैग और राइफल लेकर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे।
ये भी पढ़ें: कैश वैन से लाखों की लूट...घटना कैमरे में कैद, अंधाधुंध फायरिंग से मची थी अफरातफरी, शहर में सनसनी

इसी दौरान आगे एक बाइक सवार, बदमाशों की बाइक में टक्कर मारकर रोकने का प्रयास किया तो उसके पैर में गोली मार दी। बदमाश कैश से भरा बैग व बक्सा लेकर भाग गए। बक्से में 35 लाख रुपये नकदी होना बताया जा रहा है। चारो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक गार्ड की मौत हो गई। तीन का उपचार चल रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed