{"_id":"0e012a8e59a0526e4917910e4e5eb0f5","slug":"not-work-arrangements-all-claims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम न इंतजाम, दावे तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम न इंतजाम, दावे तमाम
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन मेला शुरू होने में 72 घंटे से भी कम समय बचा है लेेकिन नगर निगम, जलकल और लोक निर्माण विभाग की तैयारियां धरातल पर दिख ही नहीं रही हैं।
विज्ञापन
शहर की सफाई, सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी तमाम बुनियादी सहूलत की दशा खराब है। मजिस्ट्रेटों की जांच में यह बात सामने आई है कि शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है और जहां-तहां सीवर बह रहा है। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने तो अपनी रिपोर्ट में यहां तक कह दिया है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो शहर की शांति में खलल पड़ सकता है।
विज्ञापन
सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। बदहाल सड़क, बहते सीवर और गंदगी के चलते शहर में संक्रामक रोग फैले या किसी कांवरिया को चोट लगी तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
इस आशंका से प्रशासन हाथ-पांव फूले हुए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रांजल यादव और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने आशापुर, पांडेयपुर, पुलकोहना, लाटभैरव, कज्जाकपुरा और हुकुलगंज का निरीक्षण किया और सड़कों को 24 घंटे में दुरुस्त कराने का अल्टीमेटम दिया। प्रभारी नगर आयुक्त विशाख जी ने शहरी क्षेत्र के सभी गड्ढ़ों को पाटने का निर्देश दिया है। सेक्टर, जोन में बंटा शहर ः वाराणसी। सावन के मद्देनजर शहर को आठ जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 93 मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है जो दो पालियों में ड्यूटी देंगे। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने मंगलवार को जिला रायफल क्लब में अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने तैनाती स्थलों का निरीक्षण कर लें। पार्षदों, नागरिक सुरक्षा संगठनों के साथ तालमेल बना लें। उन्होंने पार्किगिं स्थल भी चिह्नित करने, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील बनाने और मंदिर के आसपास के जर्जर तारों को दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही दो कंट्रोल रूम खोलने का निर्णय लिया गया।
उधर, प्रभारी नगर आयुक्त विशाख जी ने विश्वनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को सात जोन में बांट कर सफाई का बंदोबस्त करने को कहा है। अन्य मंदिरों के आसपास की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। सफाई के लिए आउटसोर्सिगिं के जरिए 85 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
वीडीए ने मोहनसराय-कैंट मार्ग पर कांवरियों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे लोहे की रैलिंग लगाना शुरू कर दिया है, जो मुड़ैला मोड़ तक लगाई जाएगी।