फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Not good intentions behind Notbandi Modi

नोटबंदी के पीछे मोदी की नीयत अच्छी नहीं

Thu, 08 Dec 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 08 Dec 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Not good intentions behind Notbandi Modi
बेनियाबाग मैदान में आम आदमी पार्टी की सभा को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का निर्णय भ्रष्टाचार और काला धन रोकने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया है। नोटबंदी को आठ लाख करोड़ का घोटाला बताते हुए केजरीवाल ने कहा, मोदी को भ्रष्टाचार खत्म करना होता तो सबसे पहले बड़े नेताओं और स्विस बैंक के खातेदारों को पकड़ते, इनके पास सबसे ज्यादा कालाधन है। केजरीवाल बुधवार को बेनियाबाग मैदान में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह कई बार मर्यादा के विपरीत आपत्तिजनक शब्द भी बोले। 
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में केजरीवाल ने कहा, मोदी और अमित शाह ने यह स्कीम बनाई। स्कीम की नीयत खराब है ही, इसे लागू भी गलत तरीके से किया गया। नोटबंदी की घोषणा के बाद 84 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, यह मौत नहीं कत्ल है। देश में अफरा-तफरी मची हुई है। रोजगार का संकट पैदा हो गया है। उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। आरोप लगाया कि मोदी के पास एक फाइल है, जिसमें स्विस बैंक में एकाउंट वाले 648 लोगों के नाम हैं। इसमें मुकेश, अनिल अंबानी और उनकी माता जी के एकाउंट नंबर भी हैं। भ्रष्टाचार खत्म करना है तो उनको जेल में डालो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के बड़े-बड़े अमीर दोस्तों पर आठ लाख करोड़ का कर्ज बकाया है। इसमें से एक लाख 14 हजार करोड़ पिछले दिनों माफ कर दिया गया। एक हफ्ते पहले विजय माल्या का 1200 करोड़ माफ किया गया। स्टेट बैंक ने 63 अरबपतियों के छह हजार करोड़ रुपये माफ किए। यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ सच में पीएम काम करते तो वह सबसे आगे ‘मोदी-मोदी-मोदी’ चिल्लाते। कहा, मतभेद के बावजूद मोदी के हर अच्छे काम की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संबोधन के बीच में केजरीवाल ने हाथ में कागज लहराते हुए कहा कि दो बड़े-बड़े अरबपतियों के बहीखाते लेकर आया हूं। इसमें यह लिखा है कि मोदी ने करोड़ों रुपये की रिश्वत ली है। बिड़ला के यहां 2013 और 2014 में सहारा में आयकर के छापे के दौरान यह बातें सामने आईं। प्रधानमंत्री बनते ही सारी फाइलें दब गई।  कहा, बीजेपी न तो हिंदुओं की पार्टी है और न मुस्लिमों की, यह सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है। सभा को प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह, रामानंद राय, मुकेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed