फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   not follwing rule on vaccine center

लगवाने पहुंच रहे टीका, दे आ रहे कोरोना को न्योता

Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
not follwing rule on vaccine center
जिले में टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर होड़ मची है। दूसरी के मुकाबले पहली डोज लगवाने वाले लोग अधिक पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, आयुर्वेद कॉलेज सहित अन्य जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। टीका लगवाने के लिए लोग इतना उत्साहित थे कि सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए। इधर, केंद्रों पर 10,290 लोगों का टीकाकरण हुआ। 18 से 44 साल वाले सबसे अधिक 9420 जबकि 45 से ऊपर के 870 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन में 50 हजार लोगों को टीका लगाने का विशेष अभियान नहीं शुरू हो पा रहा है। इसके पीछे वैक्सीन की कमी को वजह बताया जा रहा है। शनिवार को कई जगहों पर केंद्र खुलने से पहले ही लोगों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। महिला अस्पताल कबीरचौरा में केवल कोवैक्सीन लगाई गई, इस वजह से कोविशील्ड लगवाने वालों को लौटना पड़ा। केवल महिला स्पेशल बूथ पर ही कोविशील्ड लगाई गई। उधर, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर पर लोगों की भीड़ अधिक दिखी। यहां दो गज की दूरी भी नहीं दिखी और बहुत से लोग बिना मास्क लगाए दिखे। शनिवार को 6605 ने पहली, 3685 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा सीएचसी दुर्गाकुंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर भी आठ लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

आज से होगी कोविन पोर्टल पर स्लॉट की बुकिंग
जिले में टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा एक बार फिर शुरू हो रही है। रविवार रात 8 बजे से लोग कोविन पोर्टल के माध्यम से स्लॉट बुक करा सकते हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहली डोज का टीका लगवाने वालों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। शेडयूल के अनुसार ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाना होगा। महिला स्पेशल बूथ के लिए भी महिलाएं पोर्टल पर पंजीकरण कराकर टीकाकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed