फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Northern Railway team won handball competition by defeating Bareka by three goals in Varanasi

हैंडबॉल प्रतियोगिता: जिनको खेलने लायक नहीं समझा उन्होंने ही बरेका को तीन गोल से हराया, उत्तर रेलवे की टीम जीती

Fri, 20 Feb 2026 04:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Feb 2026 04:58 PM IST
सार

Varanasi News: बरेका खेल संघ की ओर से 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग जोन और उत्पादन इकाइयों की टीमों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Northern Railway team won handball competition by defeating Bareka by three goals in Varanasi
बरेका में खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेका ने जिन तीन खिलाड़ियों को खेलने लायक नहीं समझा उन्हीं तीन खिलाड़ियों के दम पर उत्तर रेलवे की टीम ने बरेका को तीन गोल से हरा दिया। बरेका के खिलाड़ी उत्तर रेलवे के दीपांशु, अमित और मंदीप के खेल से पार नहीं पा सके। बरेका के खेल अधिकारियों ने इन तीनों खिलाड़ियों को अयोग्य मानते हुए उत्तर रेलवे ट्रांसफर कर दिया था। अब उनके ही शानदार प्रदर्शन से उत्तर रेलवे ने मेजबान बरेका को 22-19 से शिकस्त दी। उत्तर रेलवे की ओर से अमित ने सात और मंदीप ने छह और दीपांशु ने तीन गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन


बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका खेल संघ की ओर से 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता बरेका खेलकूद स्टेडियम में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग जोन और उत्पादन इकाइयों की टीमों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सुबह पुरुष वर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बरेका को 29-19 से, उत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 7-4 से, रेलवे सुरक्षा बल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 8-4 से हराया जबकि पूर्वोत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे के बीच खेल गया रोमांचक मैच 17-17 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच, 13 सीज; आठ नाविकों पर एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में खेले गए मैचों में पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को 22-18 से और उत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 19-14 से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 24-21 से, पश्चिम रेलवे ने पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स को 10-07 से और महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे को 24-16 व दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 27-15 से हराया। सायंकालीन सत्र में दक्षिण मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 11-2 से, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने रेलवे सुरक्षा बल को 22-21 से, उत्तर रेलवे ने बरेका को 22-19 से और पश्चिम रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 13-1 से हराया।

तीन खेलों के खिलाड़ी से बनी है बरेका की हैंडबॉल टीम

बरेका हैंडबॉल टीम तीन अलग-अलग खेलों और विभागों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। बरेका की हैंडबॉल टीम में आरपीएफ के दो, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के एक-एक खिलाड़ी को बिना ट्रायल के रखा गया है। वैसे आरपीएफ की टीम भी इसमें खेल रही है। अगर आरपीएफ की टीम बरेका टीम से खेल रहे खिलाड़ियों को चैलेंज करती है तो बाहर से लिए खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। महिला खिलाड़ी नहीं बनने की वजह से सिर्फ पुरुष टीम ही खेल रही है। इस प्रतियोगिता में बरेका दो दिन में दो मैच हार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed