फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   north railway

Varanasi News: सर्व सेवा संघ के कब्जे से मुक्त हुई जमीन पर पहुंचे महाप्रबंधक

Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
north railway
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने रविवार की देर शाम काशी स्टेशन का हाल जाना। 350 करोड़ रुपये से बनने वाले इंटरमाॅडल स्टेशन के लेआउट और अन्य विकास कार्यों को देखा। सर्व सेवा संघ के कब्जे से मुक्त कराई गई रेलवे की 14 एकड़ जमीन और किला कोहना में चार एकड़ जमीन में बनने वाले काशी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार समेत अन्य कार्यों के बारे में डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल से विस्तृत जानकारी ली। अयोध्या से रेलवे ट्रैक का विंडो निरीक्षण करते हुए काशी पहुंचे महाप्रबंधक ने कहा कि काशी स्टेशन पर इंटरमॉडल स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू होगा। कार्यदायी संस्था कुछ ही दिनों में तय हो जाएगी। यात्री सुविधाओं के बाबत रेल अधिकारियों से कहा कि हर बिंदुओं पर काम करें। स्टेशन निर्माण के दौरान ट्रेनें प्रभावित न हों, यात्री सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम लालजी चौधरी, कैंट निदेशक गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed