फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Normal weather, yet 24 flights were delayed.

Varanasi News: मौसम समान्य फिर भी 24 उड़ानें देरी से पहुंची

Fri, 16 Jan 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Normal weather, yet 24 flights were delayed.
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को 24 उड़ानें देर से पहुंची और प्रस्थान कीं। अन्य शहरों में मौसम सामान्य न होने के कारण विमानों के संचालन में देरी आ रही है। बृहस्पतिवार को एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान सबसे ज्यादा 2 घंटे 2 मिनट की देरी से पहुंची। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी में विमानों के संचालन के लिहाज से मौसम सामान्य है। हालांकि, जिन शहरों से विमान वाराणसी आ रहे हैं, वहां अभी मौसम बहुत अच्छा नहीं है। इसके अलावा, विमानों की देरी ऑपरेशनल कारणों से भी हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्पाइसजेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 50 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 48 मिनट, स्पाइसजेट की पुणे-वाराणसी-पुणे 1 घंटे 5 मिनट, इंडिगो की दुर्गापुर-वाराणसी-दुर्गापुर 42 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 27 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 41 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 43 मिनट, इंडिगो की अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद 1 घंटे 2 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 1 घंटे 9 मिनट, स्पाइसजेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 24 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 30 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की। बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री उड़ान के निर्धारित समय से पहुंचे, लेकिन फिर भी लंबा इंतजार करना पड़ा।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed