फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nomination start for varanasi body election from tomorrow

निकाय चुनाव के लिए वाराणसी में कल से नामांकन

Tue, 31 Oct 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
nomination start for varanasi body election from tomorrow
नगर निकाय चुनाव - फोटो : demo pic
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वाराणसी में बुधवार से शुरू हो जाएगी। वाराणसी नगर निगम, रामनगर नगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत के लिए अलग-अलग आठ नामांकन स्थल बनाए गए हैं। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम योगेश्वर राम मिश्र के मुताबिक महापौर का नामांकन एडीएम प्रशासन के न्यायालय में होगा। वरुणा पार जोन का जेपी मेहता इंटर कॉलेज सुअरबाड़ा, आदमपुर जोन का नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, कोतवाली जोन का टाउनहाल मैदागिन और भेलूपुर जोन का नामांकन सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर में होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रामनगर का नामांकन सदर तहसील और गंगापुर नगर पंचायत का नामांकन राजातालाब तहसील में होगा। इस बीच एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आठों नामांकन स्थल पर एक प्लाटून पीएसी और इलाकाई थानेदार फोर्स के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नामांकन स्थल से दो सौ मीटर पहले ही प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया जाएगा। नामांकन स्थल तक सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक जाएंगे। 
 गड़बड़ी पर कार्रवाई करेंगे पांच फ्लाइंग स्क्वाड 
नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी की सूचना पर कार्रवाई के लिए पांच फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन होगा। स्क्वॉड में पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट शामिल होंगे। सोमवार को एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में रुपये और शराब बांटने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकोें पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।

एसएसपी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन नहीं किया जाता था। मगर इस बार जिलाधिकारी की अनुमति से फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन जल्द किया जाएगा। जहां से भी पैसा और शराब बांटने की जानकारी आएगी वहां यह स्क्वॉड छापेमारी कर कार्रवाई करेगा। 

बताया कि नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होते ही क्षेत्राधिकारी और थानेदार अपने क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशियों के नियमित संपर्क में रहेंगे। जिन्हें भी जरूरत होगी उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। वहीं, जेल में निरुद्ध गुड्डू मामा जैसे बदमाशों की जेल स्थानांतरित किए जाने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है। 
 

चार बदमाशों को आज शाम तक जिला छोड़ने का निर्देश

nomination start for varanasi body election from tomorrow
समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में राज्य निर्वाचन आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल की रविवार के बैठक के अगले ही दिन से उनके  निर्देशों का असर दिखने लगा है। प्रशासन ने सोमवार को चार बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है।

इन बदमाशों को मंगलवार तक जिला छोड़ कर पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के लिए कहा गया है। ये बदमाश मुकदमों की सुनवाई के लिए कई बार से अदालत भी नहीं पहुंच रहे थे।

एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय के मुताबिक बजरडीहा निवासी सगीर अहमद पर चार, छित्तूपुर निवासी लाल बहादुर पर तीन, घुंघरानी गली निवासी राज पर दो और लल्लापुरा निवासी तौसिफ रजा अंसारी के खिलाफ तीन मुक दमे दर्ज हैं। इन चारों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। संबंधित थानेदारों को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त ने रविवार को समीक्षा बैठक में गुंडों और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और गाजीपुर में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed