{"_id":"60e6afd1969c4d73a37f2bb6","slug":"nomination-process-started-on-eight-blocks-for-block-pramukh-chunav-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आठों ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, दावेदारी मजबूत करने पहुंच रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आठों ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, दावेदारी मजबूत करने पहुंच रहे प्रत्याशी
Thu, 08 Jul 2021 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Jul 2021 03:44 PM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी के आठ ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किए जा रहे हैं। भाजपा और सहयोगी दल अपना (एस) के प्रत्याशी नामांकन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर नामांकन पत्र दाखिल करतीं रेनू पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के आठ विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी। बारिश के बीच गुरुवार को सुबह 11 बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिला और उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि किस ब्लॉक से कितने प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन
भाजपा और अपना दल ने ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। सपा, कांग्रेस व बसपा की तरफ से अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजाराम वर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी व उनके समर्थक की तरफ से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी शुक्रवार को होगी। मतदान व मतगणना शनिवार को होगी।
विज्ञापन
वाराणसी में भाजपा और अपना दल के प्रत्याशियों की सूची-
ब्लॉक का नाम आरक्षण प्रत्याशी
ब्लॉक का नाम आरक्षण प्रत्याशी
- काशी विद्यापीठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला रेनू पटेल
- चिरईगांव अनारक्षित अभिषेक सिंह चंचल
- चोलापुर अनुसूचित जाति महिला लक्ष्मीना कनौजिया
- पिंडरा अन्य पिछड़ा वर्ग धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा
- सेवापुरी अन्य पिछड़ा वर्ग रीना कुमारी
- हरहुआ अनारक्षित विनोद कुमार उपाध्याय
- आराजी लाइंस महिला नगीना देवी
- बड़ागांव अनारक्षित नूतन सिंह