फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No VIP puja in kashi vishwanath temple during Savan

नगर विकास मंत्री पहुंचे बनारस, कहा- सावन में बाबा के वीआईपी दर्शन बंद

Sat, 08 Jul 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Jul 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
No VIP puja in kashi vishwanath temple during Savan
समीक्षा बैठक करते सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना पदभार संभालने के बाद तीसरी बार शनिवार को बनारस पहुंचे। सावन शुरू होने से ठीक पहले भोलेनाथ की नगरी काशी पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की कि इस बार बाबा के वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन नहीं होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को समय पूरा कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि दो लाख परिवारों को अपना घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब से योगी सरकार बनी है, तब से प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो गया है।
विज्ञापन


कहा क‌ि सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित किया है और अब अधिकारी नौ बजे ही कार्यालय आ जाते हैं। प्रदेश सरकार 24 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की 65 फीसदी सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कर्ज माफ किया गया है। साथ प्रदेश में अपराध की दर में भी गिरावट आई है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने सुबह विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गलियों में सफाई व्यवस्‍था का जायजा लिया। बता दें कि सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि इस दिन लाखों भक्त बाबा के दर्शन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed