फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No use of the eighty million bridge

किसी काम का नहीं ये आठ करोड़ का पुल

Fri, 01 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 01 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
आठ करोड़ की लागत से गंगा-वरुणा संगम पर बन रहा सराय मोहाना पुल किसी काम का नहीं। क्योंकि  इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी 70 मीटर लंबे इस पुल से न तो एंबुलेंस गुजर सकेगी और न ही कोई तिपहिया या चार पहिया वाहन। ऐसे में सराय मोहाना और उससे जुड़े 50 गांवों के लोगों का सपना टूटने को है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने जिस पुल के लिए सालों आंदोलन किया, अब उस पुल के बनने से खुश नहीं हैं। पुल के बीचोंबीच तीन फीट का डिवाइडर बनने से पुल इतना संकरा हो गया है कि अब पैदल या दो पहिया वाहन से ही पुल को पार किया जा सकता है। कोई कार या बड़ी गाड़ी नहीं जा सकेगी।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर दूर सराय मोहाना गांव गंगा और वरुणा संगम के दूसरे छोर पर बसा है। उस किनारे सराय मोहाना सहित करीब 50 गांव और हैं। अकेले सराय मोहाना की आबादी आठ हजार है। नदी पर कोई पुल नहीं होने की समस्या से गांववाले सदियों से जूझ रहे हैं। तकरीबन छह महीने बांस बल्ली की पुलिया से गांव की पूरी आबादी शहर को जाती है और इतने ही महीने लोग नाव से नदी पार करते हैं। उस पर जो टैक्स देना होता है सो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल अब तो बांस की पुलिया को भी हटा दिया गया है। शहर से गांव को जोड़ने के लिए गांव वालों ने पक्के पुल के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया। सैकड़ोें साल बाद उनकी आवाज सुनी गई। फरवरी 2006 में पुल का निर्माण शुरू हुआ लेकिन वहां एक संस्था द्वारा जमीन पर स्टे ले लिया गया, इससे पुल का काम रुक गया। मामला कोर्ट में पहुंचा।

 हाईकोर्ट ने प्रशासन से जनहित में फैसला लेने का आदेश दिया। 2014 में पुल का निर्माण फिर से शुरू हुआ, गांववाले खुश हुए। लेकिन, एक बार फिर से उनकी खुशी को ग्रहण तब लग गया जब उस पुल के बीच तीन-तीन डिवाइडर बनाए जाने लगे। पुल पर तीन डिवाइडर इसलिए बनाया जा रहा है ताकि इस पर कोई तीन पहिया या चार पहिया वाहन न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed