फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No relief from cuts, troubled city

कटौती से निजात नहीं, शहर परेशान

Sun, 24 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
उमस भरे मौसम में घंटों की बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। विभाग भले 22 घंटे आपूर्ति का दावा करे लेकिन हालात ऐसे हैं कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में औसतन 15-16 घंटे बिजली भी नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती की मुख्य वजह ओवरलोडिंग के चलते जगह-जगह हो रही गड़बड़ियां हैं। लोड बैलेंस करने की विभागीय कवायद के बावजूद लोकल फाल्ट में कमी न आने से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर पाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


उपकेंद्रों पर मोहल्लेवार रोजाना 20 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। उमस भरे मौसम में सबसे अधिक परेशानी रात में बिजली कटने से हो रही है। पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। शनिवार को कैंट क्षेत्र में सुबह आठ से दस बजे तक बिजली गुल रही। नगर निगम उपकेंद्र से सुबह 11 बजे कटी बिजली शाम पांच बजे आई।
विज्ञापन


भेलूपुर से सुबह नौ से पांच और सारनाथ उपकेंद्र से दोपहर साढ़े बारह बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के  साथ ही ओवरलोड की समस्या कम करने और जर्जर तारों को बदलने के लिए भी विभाग की ओर से कटौती की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed