फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No reason is needed to learn well

Varanasi News: अच्छा सीखने के लिए किसी कारण की आवश्यकता नहीं

Sat, 06 Dec 2025 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
No reason is needed to learn well
हमारे देश की गुरु-शिष्य परंपरा अद्भुत है। जिसे सीखना होता है वो कहीं से भी सीख लेता है। अच्छा सीखने के लिए किसी कारण की आवश्यकता नहीं होती। जगद्गुरु रामानंदाचार्य ऐसे आकाशधर्मा गुरु थे जिन्होंने समाज के सभी वर्ग को स्वीकार किया। उनके प्रमुख द्वादश शिष्यों ने भी अक्षय कीर्ति कमाई।
विज्ञापन

ये बातें मानसपीठ खजुरीताल मैहर से पधारे जगदगुरु रामललाचार्य ने कहीं। वह शुक्रवार को मारवाड़ी सेवा संघ अस्सी घाट में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीरामकथा के दूसरे दिन प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता शबरी ने भगवत दर्शन की कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन गुरु मतंग ऋषि के विश्वास के बल से उन्हें रामजी के दर्शन हुए। भारत ऐसे अनेक श्रेष्ठतम आचायों-गुरुओं की भूमि है। कथा के अंत में मानस पोथी की आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर रामस्वरूप पाठक, पुरुषोत्तम शर्मा, मारवाड़ी सेवा संघ के नंदकिशोर बाबू, रामयश मिश्र, राजकुमारी शुक्ला, पुष्पा शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed