फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No President's Rule in UP like situation

यूपी में राष्ट्रपति शासन जैसे हालात नहीं

Fri, 24 Jul 2015 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 24 Jul 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
No President's Rule in UP like situation
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की काफ ी गुंजाइश है लेकिन यहां फिलहाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने जैसे हालत नहीं हैं। गुरुवार की शाम पराड़कर भवन में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। काशी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार के प्रति नरमी दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके रिश्ते दोस्ताना हैं और आपस में किसी तरह का मतभेद नहीं है।
विज्ञापन


राम नाईक ने कहा कि  गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों का स्वायत्त होना जरूरी है। कुलपतियों के सम्मेलन में 27 जुलाई को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। कहा कि बतौर कुलाधिपति उनका फोकस अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्तरीय शोध को बढ़ावा देने पर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने राजभवन के कामकाज में पारदर्शिता बरते जाने को सुशासन का उदाहरण बताया और कहा कि प्रदेश में सुशासन के लिए लोकायुक्त जरूरी है। उम्मीद जताई कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अब सूबे में लोकायुक्त की नियुक्ति का रास्ता आसान हो जाएगा। यहां राज्यपाल ने अपने एक साल के कामकाज का पूरा ब्यौरा भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। प्रारंभ में पत्रकार संघ के अध्यक्ष बीबी यादव ने उनका स्वागत किया। वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed