{"_id":"672f2e73ed29ace93b0028a6","slug":"no-police-case-filed-in-case-of-death-of-two-people-in-varanasi-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब हाल है!: दो मजदूरों की मौत हो गई, मुकदमा तक नहीं दर्ज हुआ; पुलिस ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब हाल है!: दो मजदूरों की मौत हो गई, मुकदमा तक नहीं दर्ज हुआ; पुलिस ने बताई ये वजह
Sat, 09 Nov 2024 03:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:12 PM IST
सार
वाराणसी में होटल निर्माण के लिए बेसमेंट की खोदाई के दौरान दो मजदूरों की मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। भेलूपुर थाने की पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भेलूपुर पानी टंकी के पास होटल निर्माण के लिए बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने के कारण घायल दो मजदूरों की मौत हो गई। मगर, भेलूपुर थाने की पुलिस के उदासीन और बेपरपाह रवैये के कारण मामले में मुकदमा तक नहीं दर्ज किया जा सका। और तो और, हादसे के बाद ठेकेदार मृत व घायल मजदूरों को लेकर वाराणसी से चंदौली भी चला गया।
विज्ञापन
यह है मामला
भेलूपुर पानी टंकी के पास गत बुधवार को मिट्टी ढहने के कारण काम कर रहे 11 मजदूर दब गए थे। मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र के कौआसाथ निवासी मजदूर बबलू की हादसे के दिन ही मौत हो गई थी। जबकि मिर्जापुर के ही मजदूर प्रकाश की मौत बृहस्पतिवार को चंदौली के अलीनगर क्षेत्र के गोधना स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मजदूर मिर्जापुर का ही मुन्ना चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद मृत व घायल मजदूरों को लेकर ठेकेदार चंदौली कैसे चला गया, इस बारे में भेलूपुर थाने की पुलिस अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मजदूरों के परिजनों की ओर से घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।