फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No pay rise of three officers stopped garbage

कूड़ा नहीं उठने पर तीन अफसरों का वेतन रोका

Thu, 21 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
कूड़े का उठान नहीं होने पर सफाई निरीक्षक, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डा. शमी के वेतन भुगतान पर डीएम विजय किरन आनंद ने रोक लगा दी। साथ ही, पेयजल आपूर्ति से जुड़े सवालाें का जवाब नहीं देने पर डीएम ने जलकल के जेई का वेतन रोका। डीएम ने बुधवार को लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर पार्क में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


जनचौपाल में डीएम ने क्षेत्र में कूड़े का उठान करने वाली केयाना एजेंसी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई और नियमित कूड़ा उठाने का निर्देश दिया। पेयजल की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही, अपर नगर मजिस्ट्रेट को विभागीय अभियंता के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन एवं ओवरफ्लो हो रही सीवर लाइन की रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


साकेत नगर कालोनी में पावर ग्रिड द्वारा भूमिगत पाइप लाइन डाले जाने के दौरान स्थानीय सड़कों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने की जानकारी पर पावर ग्रिड के अधिकारी को दो दिन की मोहलत देते हुए सड़क बनाने को कहा। संकटमोचन मंदिर की दीवार से सटे खुले नाले को शीघ्र ढकवाने को कहा। क्षेत्र में हास्टल एवं स्कूली बच्चों सहित महिलाओं के साथ होने वाली चैन स्नेचिंग की घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी को चिह्नित कर जेल भेजने को कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान नगर निगम, जलकल, बिजली, जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed